Tuesday 7 November 2017

जागृतिशील

परिभाषा: 
  • जागृति की ओर जागृति क्रम में प्रकाशन शीलता। 
  • जागृति की और गतिशीलता की पहचान।
(परिभाषा संहिता, संस्करण : 2012 मुद्रण: 14 जनवरी 2016, पृष्ठ नंबर: 75)

(1) सन्दर्भ : मानव व्यवहार दर्शन (अध्याय: संस्करण:2011, मुद्रण- 2015, पृष्ठ नंबर:)
  • मानव इस सृष्टि में सर्वोच्च विकसित, जागृतिशील, व जागृत रूप में प्रमाणित होने योग्य इकाई है  इसीलिये मानव में तीनो सृष्टि यथा पदार्थ-अवस्था, प्राण-अवस्था, एवं जीव-अवस्था के गुण, स्वभाव, एवं धर्म समाविष्ट रहते ही हैं। (अध्याय: 14, पेज नंबर: 93)
  • हर मानव जागृतिशील है अथवा जागृत होना चाहता है।  हर मानव योग पूर्वक ही जागृत होता है।  जागृति के लिए ही वह आतुर, कातुर, आकुल, व्याकुल, आवेशित अथवा उद्विग्न रहता है।
◘ आतुर: - पात्रता से अधिक इच्छा व्यक्त करने का प्रयास।
◘ कातुर: - वांछित इच्छा पूर्ति के लिए शीघ्रता से कार्यरत होना जिसमे कुशलता, निपुणता और पांडित्य का अभाव हो।
◘ आकुल: - वांछित के अभाव की पीड़ा का अनुभव।
◘ व्याकुल: - वांछित की पीड़ा से भर जाना।
◘ उद्विग्न: - वांछित क्रिया में अप्रत्याशित गति।
◘ आवेश: - अतिक्रमण या आक्रमण से प्राप्त दबाव ही आवेश है।
◘ विधिवत आचरण: - धर्मनीति एवं राज्यनीति सम्मत व्यवहार। (अध्याय:18 , पेज नंबर:154-155)
(2) सन्दर्भ : मानव कर्म दर्शन (अध्याय: संस्करण:2010, मुद्रण:2017, पृष्ठ नंबर: )
  • ज्ञानपूर्ण जीवन में निर्भ्रमता का उदय एवं विपरीत में भ्रम का भास दृष्टव्य है। ज्ञान में ही अनुभव, संकल्प, इच्छा, विचार एवं आशा है, जिनका पूर्ण प्रकटन चैतन्य इकाई की जागृति शीलता एवं क्षमता पर आधारित पाया जाता है। (अध्याय: 1, पेज नंबर:4)
  • मानवीयतापूर्ण मानव और उससे अधिक जागृतिशीलता ही ऊर्ध्वमुखी जीवन में गण्य है जिसमें दया, सरलता, त्याग, तप, परोपकार, सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह तथा गौरव जैसी मौलिक मूल्यवत्ता आचरित होती है। यही स्व-पर, मांगलिक है। (अध्याय: 1, पेज नंबर: 31)
  • मानव में शक्तियाँ क्रिया; इच्छा एवं ज्ञान शक्ति ही है, जो उनकी अर्हताएँ हैं। अर्हताएँ प्रत्येक इकाई की जागृतिशीलता, जागृति पर आधारित पाई जाती है। जागृतिशीलता के लिये ही उपासनायें हैं, न कि ह्रास के लिये। (अध्याय: 2, पेज नंबर:39-40)
(3)  सन्दर्भ :मानव अभ्यास दर्शन (अध्याय: संस्करण:2010 , पृष्ठ नंबर:)
  • मानव मध्यस्थ क्रिया के अनुसरण-पूर्वक ही जागृतिशील है। यह जागृति की एक अवस्था का द्योतक है। मानव में ही मध्यस्थ को अनुसरण करने का अवसर है। सम-विषम के नियन्त्रण का आधार मध्यस्थ है, साथ ही मध्यस्थ क्रिया ही समाधान है अन्यथा प्रत्येक द्वन्द्व समस्या-जनक है। (अध्याय: 1, पेज नंबर:6)
  • मध्यस्थ क्रिया (आत्मा) में ही अनुभव में प्रवृत्त रहने, अनुभव से प्रभावित होने और प्रभावित करने तथा अनुभव के लिए जागृतिशील रहने की संभावना एवं अवसर है, क्योंकि अनुभव आत्मा में ही होता है, अनुभव मध्यस्थता है। यह उत्पादन में नियम, व्यवहार में न्याय, विचार में समाधान एवं अनुभव में सत्य है साथ ही मानव जीवन में, से, के लिए प्रमाण भी है। सम और विषम क्रियाएं मध्यस्थ क्रिया से अनुशासित है ही, साथ ही अनुसरण, अनुकरण व अनुगमन के लिए भी बाध्य हैं। (अध्याय: 1, पेज नंबर:14-15)
  • प्रकृति का मध्यस्थ सत्ता में संपृक्तताधिकार ही क्रिया, विकास एवं जागृति के लिए कारण है। जागृति पूर्वक पाया जाने वाला चरमोत्कर्षाधिकारी ही अनुभव है। यही मध्यस्थ क्रिया की आरूढ़ता है, ऐसी अर्हता-पर्यन्त जागृतिशीलता है। (अध्याय: 1, पेज नंबर:15)
  • स्वयं की जागृतिशीलता में विश्वास व निष्ठा रहते हुए अविकसित के विकास के लिए सहानुभूति की निरंतरता ही शुभेच्छा है। स्वयं समृद्घ एवं समाधान पूर्वक कम विकसित के समाधान व समृद्घि के लिए किया गया सहकार्य ही मंगल कामना है। (अध्याय: 1, पेज नंबर:18)
  • जागृतिशीलता का प्रत्यक्ष रूप ही संचेतनशीलता है, जिसका चरमोत्कर्ष ही अनुभव-क्षमता  है। (अध्याय: 2, पेज नंबर: 25)
(4) सन्दर्भ :मानव अनुभव दर्शन (अध्याय: 1, संस्करण:2011, मुद्रण-2016 , पृष्ठ नंबर: 3)
  • आत्मा ब्रह्म से भिन्न होते हुये भी नेष्ट नहीं है क्योंकि प्रकृति सहज सर्वोच्च (विकासपूर्ण) जागृतिपूर्ण अथवा जागृतिशील अंश ही आत्मा है।  

(5) सन्दर्भ: समाधानात्मक भौतिकवाद (अध्याय: संस्करण:2009, पृष्ठ नंबर: )
  • जागृतिशील शब्द नहीं प्राप्त हुआ। 
(6) सन्दर्भ : व्यवहारात्मक जनवाद (अध्याय: , संस्करण: 2009, मुद्रण- 2017, पृष्ठ नंबर: )
  • जागृतिशील शब्द नहीं प्राप्त हुआ। 
(7) सन्दर्भ : अनुभवात्मक अध्यात्मवाद (अध्याय:2,  संस्करण:2009, पृष्ठ नंबर: 11-12)
  • चाहे आदर्शवादी विधि से हो अथवा भौतिकवादी विधि से हो मानव ने अभी तक जो यात्रा की है वह स्वस्थ जगह नहीं है। कल्पना और भ्रम के आधार पर ही आधारित रहना मुख्य रूप से देखा गया है। अस्तित्व में परमाणु में विकास नित्य प्रभावी है। अनुस्यूत क्रिया है। इसी क्रम में परमाणु में गठनपूर्णता एक अद्भूत संक्रमणिक घटना के रूप में होना अथवा मौलिक परिवर्तन के रूप में होना जीवन नित्य वर्तमान रहना देखा गया है। ऐसे गठनपूर्ण परमाणु जीवन के रूप में चैतन्य इकाई सहज रूप में नित्य विद्यमान रहना देखा गया है। साथ में सह-अस्तित्व नित्य प्रकटन है, वर्तमान है। ऐसे जीवन ही अपने में अक्षय शक्ति, अक्षय बल सम्पन्नता सहित ही कार्यशील रहना पाया गया इसका प्रमाण अस्तित्व और अस्तित्व में अनुभव सहज शाश्वत् ध्रुवों के बीच विधिवत अध्ययन करने से हर व्यक्ति को यह समझ में आयेगा कि ‘जीवन’ एक गठनपूर्ण परमाणु का ही स्वरूप है, चैतन्य इकाई है यह परमाणु-अणुबन्धन, भार-बन्धन मुक्त आशा बन्धन से अपने से कार्यकारिता को प्रकाशित करता है। भ्रम से आशा, विचार और इच्छा बन्धन शरीर को जीवन समझने के आधार पर कार्यकारिता प्रकाशित होता है । इसके उपरान्त जागृतिशीलता की कार्यकारिता और जागृति और जागृतिपूर्ण कार्यकारिता से अस्तित्व में अध्ययनगम्य और अनुभवगम्य है। यही अनुभवात्मक अध्यात्मवाद का तात्पर्य है। 
(8) सन्दर्भ : व्यवहारवादी समाजशास्त्र (अध्याय: संस्करण : 2009, पृष्ठ नंबर:)
  • न्याय-सुरक्षा का मूल्यांकन - मूल्यों का मूल्यांकन क्रम में न्याय-सुरक्षा स्वाभाविक रूप में सार्थक होना पाया जाता है। सम्बन्धों का पहचान के साथ ही मूल्यों का निर्वाह करना स्वाभाविक प्रक्रिया है। यह जागृत मानव का सार्वभौम प्रमाण है। मूल्यों का निर्वाह क्रम में अर्पण, समर्पण, पोषण, संरक्षण सहज रूप में ही प्रमाणित हो पाता है। जागृत का ही जागृतिशील इकाई को पहचानना-निर्वाह करना एक दायित्व है। इसी दायित्व के आधार पर जिनके साथ सम्बन्धों का निर्वाह होता है। ऊपर कहे चार सूत्रों में से कोई न कोई सूत्र सह-अस्तित्व सहज वर्तमान रहता ही है। इसलिये परस्पर सुरक्षा समीचीन रहता है और प्रमाणित रहता है। सुरक्षा का तात्पर्य यही हुआ अर्पण, समर्पण, पोषण, संरक्षण। यह चारों सूत्र विधि से प्रमाण, समाधान, समृद्घि सम्पन्न परिवार मानव से ही प्रावधानित होना पाया जाता है। अर्पण, समर्पण तब तक भावी रहता है जब तक संतान अपने स्वायत्तता और परिवार मानव प्रतिष्ठा को प्रमाणित नहीं करता है। अर्पण-समर्पण का दूसरा स्थिति कोई दूसरा रोगी हो जाए उसके साथ अर्पण, समर्पण होने का सूत्र क्रियाशील होना पाया जाता है। तीसरा स्थिति यही है किसी देश में प्राकृतिक प्रकोप जैसे-चक्रवात, भूकंप, तूफान, ज्वालामुखी, उल्कापात, शिलापात, अतिवृष्टि, अनावृष्टि, से पीड़ित लोगों के साथ अर्पण-समर्पण का सूत्र क्रियाशील होना पाया जाता है। ऐसे अर्पण-समर्पण से किसी का पोषण और संरक्षण प्रमाणित होता है यही सुरक्षा का तात्पर्य है। इस प्रकार पोषण शरीर पक्ष को, संरक्षण मानसिकता विचार पक्ष को विश्वस्त कर देता है। यही परस्परता में समाधान, समृद्घि, सम्पन्न मानव परंपरा में होने वाली सुरक्षा कार्य विधि अपने-आप स्पष्ट है। (अध्याय: 10, पेज नंबर:301-302)
  • हर परिवार मानव संबंधों का पहचान, मूल्यों का निर्वाह, मूल्यांकन पूर्वक उभयतृप्ति पाने के कार्यक्रम में निष्णात रहता ही है। ऊपर कहे परिस्थितियाँ स्वाभाविक रूप में मानव सम्बन्धों के साथ वर्तमानित होने वाले संज्ञानशीलता और संवेदनशीलता का ही महिमा है। ऐसे कार्य-कलापों का मूल्यांकन उभय-पक्ष करता है। शैशवकालीन स्थितियों के अलावा अन्य सभी स्थितियों में परस्पर मूल्यांकन सम्पन्न होना सहज है। जैसे प्राकृतिक प्रकोप के लिये अर्पण-समर्पण, किया गया पूरकता कार्य विधि का मूल्यांकन उभय पक्ष करना स्वाभाविक है और इसमें उभय तृप्ति का होना भी स्वाभाविक है। इसी प्रकार रोगी और संतानों के साथ किया गया अर्पण समर्पण से उन-उन का सुरक्षा स्वाभाविक रूप से सम्पन्न हो पाता है। जिससे उभयतृप्ति होना देखा गया है। यही न्याय है। संतान जब कौमार्य और युवावस्था में होते हैं अभिभावकों से निर्वहन किया गया क्रियाकलाप अर्पण - समर्पण का मूल्यांकन स्वाभाविक रूप में जीवन-जागृतिपूर्वक होता ही है। मानवीय शिक्षा पूर्वक जीवन जागृति समीचीन रहता ही है। इसी प्रकार सभी सम्बन्धों में किया गया पहचान मूल्यों का निर्वहन और उभयतृप्ति जागृत परंपरा में एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया में उभयतृप्ति नित्यभावी रहता ही है। जागृत परंपरा में केवल किशोरावस्था तक मानव संतान जागृतिशील रहना देखा गया है। युवा और प्रौढ़ अवस्था में हर मानव, परिवार मानव के रूप में वैभवित रहता ही है। परिवार मानव का स्वरूप, कार्य और परिभाषा सदा-सदा ही न्याय और नियम सम्बन्ध विधि से ही सम्पन्न हुआ करता है। इसी के प्रमाण में हर परिवार मानव समाधान, समृद्घि, अभय, सह-अस्तित्व का धारक-वाहक होना जागृति सहज तथ्य है। जागृति मानव का वर होने के कारण जागृतिपूर्वक ही हर मानव मानवत्व सहित व्यवस्था के रूप में प्रमाणित होना समग्र व्यवस्था में भागीदारी को निर्वाह करता हुआ देखने को मिलता है। यही न्याय का आद्यान्त स्वरूप है। शिशुकाल में केवल मूल्यांकन व्यक्त नहीं हो पाता है, तृप्ति अपने-आप प्रमाणित होती है। यह पोषण-संरक्षण का फलन होना पाया जाता है। मूल्यांकन पूर्वक तृप्त रहने के लिये उभय जागृत रहना आवश्यक रहता ही है। जागृत परंपरा में हर संतान जागृत होता ही है। जागृति के अनन्तर मूल्यांकन भावी हो जाता है। मूल्यांकन में उभयतृप्ति ही संतुलन बिन्दु है। यही न्याय का प्रकाशन है। ऐसा मूल्यांकन हर न्याय-सुरक्षा समिति में सम्पन्न होना स्वाभाविक है। (अध्याय: 10, पेज नंबर:302-303)
(9) सन्दर्भ : आवर्तनशील अर्थशास्त्र (अध्याय:, संस्करण:2009, पृष्ठ नंबर:)
  • जागृतिशील शब्द नहीं प्राप्त हुआ। 
(10) सन्दर्भ : मानव संचेतनावादी मनोविज्ञान (अध्याय: संस्करण:2008, पृष्ठ नंबर:)
  • जागृतिशील शब्द नहीं प्राप्त हुआ। 
(11) सन्दर्भ: मानवीय संविधान सूत्र व्याख्या (अध्याय: 12, संस्करण:प्रथम, मुद्रण-2007, पृष्ठ नंबर: 259)
  • व्यापक वस्तु पारदर्शी, पारगामी, साम्य ऊर्जा सहज सत्ता, स्थिति पूर्ण सत्ता में संपृक्त प्रकृति स्थितिशील है यही भौतिक रासायनिक और जीवन इकाइयों में बल संपन्न क्रियाशील, परिणामशील, विकास क्रमशील, विकास, जागृतिशील, जागृति व जागृति पूर्ण अवस्था व पदों में नित्य वर्तमान होना सहज है। 
(12) सन्दर्भ: जीवन विद्या – एक परिचय (अध्याय:, संस्करण 2010: मुद्रण-2017, पृष्ठ नंबर:)
  • जागृतिशील शब्द नहीं प्राप्त हुआ। 
(13) सन्दर्भ:  विकल्प (अध्याय:, संस्करण:2011,मुद्रण- 2016, पृष्ठ नंबर:)
  • जागृतिशील शब्द नहीं प्राप्त हुआ। 
(14) सन्दर्भ:  जीवन विद्या- अध्ययन बिन्दु (अध्याय:, संस्करण:2011, मुद्रण-2016, पृष्ठ नंबर:)
  • जागृतिशील शब्द नहीं प्राप्त हुआ। 
(15) सन्दर्भ:  मानवीय आचरण सूत्र (मानवीय आचरण सूत्र (अध्याय:, संस्करण:  , पृष्ठ नंबर:)
  • व्यापक वस्तु पारदर्शी, पारगामी, सहज सत्ता, व्यापक है। स्थिति पूर्ण सत्ता में सम्पृक्त प्रकृति स्थितिशील है यही भौतिक रासायनिक और जीवन इकाइयाँ बल सम्पन्न क्रियाशील, परिणामशील, विकास क्रमशील, विकास, जागृतिशील, जागृति व जागृति पूर्ण अवस्था व पदों में नित्य वर्तमान है । (अध्याय: , पेज नंबर:)
(16) सन्दर्भ:  संवाद भाग १ (अध्याय:, संस्करण: प्रथम, मुद्रण: 2011, पृष्ठ नंबर:)
  • जागृतिशील शब्द नहीं प्राप्त हुआ। 
(17) सन्दर्भ: संवाद भाग २ (अध्याय:, संस्करण:2013,पृष्ठ नंबर)
  • जागृतिशील शब्द नहीं प्राप्त हुआ। 

स्त्रोत: अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन सहज मध्यस्थ दर्शन (सहअस्तित्ववाद)
प्रणेता -  श्रद्धेय श्री ए. नागराज जी

मीमांसा

परिभाषा: सूत्र व्याख्या पूर्वक किया गया सत्य सहज अभिव्यक्ति संप्रेषणा। 
(परिभाषा संहिता, संस्करण : 2012 मुद्रण: 14 जनवरी 2016, पृष्ठ नंबर: 153)

(1) सन्दर्भ : मानव व्यवहार दर्शन (अध्याय: संस्करण:2011, मुद्रण- 2015, पृष्ठ नंबर:)
  • मीमांसा शब्द प्राप्त नहीं हुआ। 
(2) सन्दर्भ : मानव कर्म दर्शन (अध्याय: 3-16  संस्करण:2010, मुद्रण:2017, पृष्ठ नंबर: 155)
  • इसमें रचना में विविधता के लिए प्राण सूत्रों में प्रवृत्ति के बारे में जिज्ञासा बनती है- क्यों होता है, कैसा होता है ? इस मुद्दे पर सोचने की आवश्यकता मानव में आता ही है। मुख्य मुद्दा रंग और रुप ही है, जिसमें विविधता हो पाता है। अंग अवयवों के कोई खास विविधता नहीं हो पाता। इस तथ्य को परीक्षण, निरीक्षण पूर्वक समझ चुके हैं। कई प्रकार के रस द्रव्यों को आज का मानव सटीकता से पहचान चुका है। इसका अनुपातिक  भिन्न-भिन्न प्रयुक्ति के आधार पर शरीर का रंग होना पाया जाता है। कुल मिला कर रंग, शरीर के ऊपरी हिस्से में अर्ध सूखा हुआ, सूखा हुआ प्राणकोषा की स्थिति में रंग का पता लगता है। चमड़े के अंदर जो रक्त होता है, सबके शरीर में लाल ही होता है। ऊपरी हिस्से से रंग का पता लगता है। प्राणकोषायें शुष्क होने के उपरान्त जो प्रदर्शन करते हैं, इसी को हम रंग के रूप में जान पाते हैं। इसीलिए रंग के आधार पर मनुष्य को पहचानना, मानव को पहचानने के अर्थ में सटीक नहीं हुआ। इसीलिए परस्पर मानव को सटीक पहचानने का प्रयास जारी रहा है। यह भी सोच सकते हैं, बहुत पहले से भी परस्पर पहचानने के लिये रंग प्रधान रहा, और कोई आधार खोजते रहे। इसी के साथ नस्ल भी बहुत प्रधान रह गए। काफी समय तक मानव रंग और नस्ल प्रधान विधि से अपना पहचान बनाये रखने के लिए कोशिश किया। अभी भी इसका गवाही जगह-जगह मिलता है। यद्यपि मानसिक रूप में इस जगह में से अर्थात् वंशानुषंगी पहचान विधि से रंग, नस्ल विचार से विचलित हो चुके हैं। 
इस क्रम में मानव कल्पनाशीलता, कर्म स्वतंत्रता को ज्ञान विधा में सार्थक बनाने दौड़ा। तब संसार की विविधता का अध्ययन न होने की कमजोरी के कारण, ज्ञान मीमांसा चाहते हुए, ज्ञानी होना चाहते हुए, ज्ञानी होने के लिए प्रस्तावित सभी तप, साधन, योग, अभ्यास करते रहे, किन्तु प्रमाणित होने की स्थली पर रिक्त रह गए। इसमें सांत्वना पाने के लिए उपाय रूप में शास्त्रों को आधार मान लिया। इस ढंग से धर्म ग्रन्थ, किताब प्रमाण माना गया। आदमी प्रमाण को प्रस्तुत करने वाला है, इसको स्वीकारा नहीं। ध्यान देने की बात यही है कि ज्ञान, विज्ञान, विवेक सम्बन्धी प्रमाणों को कोई प्रस्तुत करेगा तो वह मानव ही होगा। इस तथ्य से ज्ञानाभ्यासी संसार को अथवा आगे पीढ़ी को सार्थक प्रमाण दे नहीं पाया।
(3)  सन्दर्भ :मानव अभ्यास दर्शन (अध्याय: संस्करण:2010 , पृष्ठ नंबर:)
  • विवेचनापूर्ण आचरण ही विचार है। विवेचनायें ‘‘तात्रय’’ की सीमा में मानव के संदर्भ में होती हैं। इसी श्रृंखला में जीवन का अमरत्व, शरीर का नश्वरत्व एवं व्यवहार का नियम संबंधी ज्ञान एवं तत्व-मीमांसा है। फलत: व्यवहारिक ‘‘नियम-त्रय’’ यथा प्राकृतिक, सामाजिक व बौद्धिक रूप में सिद्ध हुआ है। (अध्याय:4, पृष्ठ नंबर: 55)
  • समाधानात्मक भौतिकवादी कार्यक्रम की चरितार्थता आवश्यकता से अधिक उत्पादन के रूप में भी प्रस्तावित है, जिसके लिये मानव में शिक्षा एवं शैक्षणिक क्षमता, निपुणता एवं कुशलता के रूप में है। यही उत्पादन क्षमता है। यही क्षमता उपयोगिता एवं कला मूल्य को प्राकृतिक ऐश्वर्य पर प्रतिस्थापित करती है। व्यवहारात्मक जनवादीय जीवन का मूल तत्व जीवन मूल्य, मानव मूल्य, स्थापित मूल्य, शिष्ट मूल्य है। यह शिष्टता मानवीयता पूर्वक संयत सिद्ध हुई है। इसी शिष्ट मूल्य में उत्पादन मूल्य समर्पित है क्योंकि शिष्ट मूल्य के अभाव में उत्पादित वस्त मूल्य का संयमन एवं सदुपयोग सिद्ध नहीं होता। अस्तु, उत्पादित वस्तु मूल्य शिष्ट मूल्य में; शिष्ट मूल्य स्थापित मूल्य में; स्थापित मूल्य मानव मूल्य में; मानव मूल्य जीवन मूल्य में संयोजित विधि से प्रमाणित होता है। शिष्ट मूल्य के संयोग में ही उत्पादित वस्तु मूल्य का सदुपयोग सिद्ध हुआ है। सामाजिक मूल्य के संयोग में ही उत्पादित वस्तु मूल्य का सदुपयोग सिद्ध हुआ है। सामाजिक मूल्य अर्थात् प्रत्येक संबंध में स्थापित मूल्य में शिष्ट मूल्य वर्तमान होना पाया जाता है यही जागृति है। सामाजिक मूल्य ‘‘में, से, के लिये’’ ही शिष्ट मूल्य की गरिमा-महिमा गण्य है। सामाजिक मूल्य के अभाव में शिष्ट मूल्य की व्यवहारिक मीमांसा सिद्ध नहीं हुई है। अपितु स्थापित मूल्यों के अनुगमनशीलता में ही शिष्ट मूल्यों की मूल्यवत्ता एवं महत्ता स्पष्ट हुई है। अस्तु, स्थापित मूल्य में शिष्ट मूल्य का समर्पित होना अवश्यंभावी है। स्थापित मूल्य का निर्वाह मानव मानवीयता पूर्वक करता है। यही मानव का व्यक्तित्व एवं प्रतिभा का संतुलन है। यही उसका आचरण है। इसके सहकारी परिवार, प्रोत्साहन योग्य समाज, संरक्षण-सवंर्धन योग्य व्यवस्था अर्थात् विधि व्यवस्था शिक्षा, संतुलन एवं अनुकूल परिस्थति निर्माण करने योग्य अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था ही  ‘‘वादत्रय’’ का चरितार्थ रूप है।  (अध्याय:4, पृष्ठ नंबर: 56-57)
(4) सन्दर्भ :मानव अनुभव दर्शन (अध्याय:  संस्करण:2011, मुद्रण-2016 , पृष्ठ नंबर:)
  • मीमांसा शब्द प्राप्त नहीं हुआ। 
(5) सन्दर्भ: समाधानात्मक भौतिकवाद (अध्याय: 9-1 संस्करण:2009, पृष्ठ नंबर: 201-203)
  • अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित व्यवस्था सहज सूत्रों की व्याख्याओं की रोशनी में बहुत अच्छे से आहार विधियों को पहचान सकते हैं। ये दो विधियाँ हैं- जैसे शाकाहार, मांसाहार, अति पौष्टिक आहार, अति स्वादिष्ट आहार। इसमें और कुछ चिंतन जुड़ा हैं कि सुपाच्य भी हों। इस प्रकार से आहार के बारे में सोचा गया है। इन सबके प्रयोजन के बारे में जब निरीक्षण, परीक्षण किया जाता है, तब यह पता लगता हैं कि अधिक से अधिक मजबूत शरीर हो। उसके उपयोग के बारे में निरीक्षण किया जाता हैं तब यह और पता लगता है कि वह ज्यादा से ज्यादा संघर्ष कर सकें। संघर्षों में टिक सकें, संघर्षों में विजय प्राप्त कर सकें। चौथी अपेक्षा, पूर्व पीढ़ी से भी कुछ अधिक हो सकती हैं और वह यह कि स्वयं से स्वयं में सर्वाधिक भोग कर सकें। आज की स्थिति में भोग का स्वरूप, युवा और प्रौढ पीढ़ी में जैसा भी दिखता है, वह तीन स्थली में केन्द्रित हो चुका है। शयनागार, स्नानागार और भोजनागार। इसके प्राप्त होने का भरोसा राष्ट्रीयकृत बैंकों में अथवा विदेशी बैंकों में मोटी राशि का खाता है। इसीलिए आज तक के मानव छल, कपट, दंभ, पाखंड, द्रोह, विद्रोह, शोषण और युद्घ इन विधियों को अपनाने के लिए मजबूर है। इसी से संग्रह-सुविधा संभव होना माना जाता है। इसमें बिरले व्यक्ति ही अपने व्यक्तित्व वश इससे छूटा रहा हो। अन्यथा छोटे-मोटे संग्रहों के आधार पर इन्हीं नाज नखरों में मगन रहना देखने को मिलता हैं। द्रोह, विद्रोह, छल, कपट, दम्भ, पांखड से होने वाली सभी प्रकार की पीड़ाओं को, कुण्ठाओं को, प्रताडऩाओं को भुलावा देने के लिए दो ही उपाय आदमी को सूझा हुआ हैं, वह है यौन-यौवन-व्यसन और सुरापान।  ये सर्वोपरि माने गये। यह इस प्रकार का घन चक्कर है कि कुछ राहत पाने के लिए कुल मिलाकर यौन व्यसन और सुरापान ही मिल पाया। इसे बनाये रखने के लिए जो अमीरी-गरीबी की दूरी है, यही सर्वाधिक दिखाई पड़ता है। उक्त दोनों व्यसनों के लिए समुचित आहार व्यवस्था सहित जीने के लिए प्रत्येक स्तर में (यथा कम से कम खर्च और ज्यादा से ज्यादा खर्च की) दूरी बनी हुई हैं। उसे मैं अपनी भाषा में कहूँ तब एक और एक लाख की दूरी है। जिद्द तो यही है और हर स्तर में यही मानसिकता काम करती हैं कि ज्यादा से ज्यादा, उससे ज्यादा और उससे ज्यादा की उम्मीदें बंधी हुई हैं। इन सबको देखने के उपरान्त इन सबकी उपज क्या हुई? यह पूछने पर मानव समुदाय से यह उत्तर मिला कि ज्यादा से ज्यादा समस्या, ज्यादा से ज्यादा अव्यवस्था। ऐसे हर व्यक्ति से मानव पंरपरा के लिए यह अव्यवस्था विरासत में मिली। और अभी सर्वाधिक लोग इसी खाते में हैं। इसी को यथा स्थिति कहा गया। जबकि इस प्रवाह में बहने वाला हर व्यक्ति परिवर्तन चाह रहा है। उक्त विश्लेषण से इस प्रमाण को आज हर दिन देखा जा रहा है, सुना जा रहा हैं कि आहार, विहार, व्यवसाय, उपार्जन, संग्रह के लिए सभी लोग अवांछनीय कर्म करते हैं। यह सब उपक्रम, प्रक्रिया, प्रवृति, समुदाय चेतना के अनुसार प्रदत्त रहना, प्रमाणित हो चुकी। इसमें व्यवस्था कहीं देखने-सुनने को नहीं मिली। अस्तु, भोगवादी आदर्श जैसा कि ऊपर बताया जा चुका है तथा विरक्तिवादी-भक्तिवादी आदर्श, इन दोनों उपक्रमों से एक अखण्ड समाज और सार्वभौम व्यवस्था नहीं मिली। भौतिकवादी तर्क संगत सभी तत्व, मीमांसा, ज्ञान मीमांसा मानवीयता से दूर रह गया हैं। इतना ही नहीं निरर्थक, अपराधिक, हिसंक, बेहोशी और भ्रम को बढ़ाने वाले सिद्ध हो गये। यह तो पक्का पता लग चुका है कि भ्रम और बेहोशी, व्यवस्था और व्यवस्था में भागीदारी का सूत्र और व्याख्या अथवा इसके सहायक सिद्ध नहीं होते। व्यवस्था में भागीदारी निरंतर जागृति सहज अभिव्यक्ति हैं जागृत रहना है। जागृति का प्रमाण प्रस्तुत करना ही है। उस स्थिति में हर मानव का यही कर्तव्य होता है कि बेहोशी अथवा बेहोश होने के लिए जो उपक्रम हैं उससे मुक्ति पाया जाये। जैसे- स्वस्थ रहना है, उस स्थिति में सारे अस्वस्थता के उपक्रमों को उपचार करना बनता है। उसी भाँति बेहोशी, नशाखोरी, यौवन, यौन, संग्रह, उन्माद ये सब अव्यवस्था के कारक हैं। यह समझ में आने की स्थिति में स्वाभाविक रूप में अव्यवस्था वादी हर क्रियाकलाप प्रवृतियाँ अपने आप में निरर्थक, अपराधिक है। इसीलिए समाधानात्मक भौतिकवाद में जीवन ज्ञान सहज प्रकाश में, अस्तित्व दर्शन का स्वरूप मानवीयतापूर्ण आचरण की मौलिकता को अध्ययनगम्य कराना-करना प्रमाणित हैं। इसकी रोशनी में सहज ही, सभी अव्यवस्थाएँ अनावश्यक सिद्ध हो जाएँगी और व्यवस्था प्रमाणित होना सहज है।
(6) सन्दर्भ : व्यवहारात्मक जनवाद (अध्याय: 8, संस्करण: 2009, मुद्रण- 2017, पृष्ठ नंबर: 131)
  • जनचर्चा ही शिक्षा-संस्कार का शिलान्यास/ वातावरण का सूत्र:  मानव अपनी परस्परता में संवाद विधि से तथ्यो को जानने, मानने, पहचानने के आशय का प्रयेाग करता है। सर्वमानव में इसकी आवश्यकता रहती ही है। तथ्य अपने में सहअस्तित्व सहज ही होता है। सहअस्तित्व से मुक्त तथ्य को प्राप्त नहीं कर सकते। इसलिए सहअस्तित्व में पूर्ण तथ्य विद्यमान है। इस विधि से हम मानव तथ्यान्वेषी होना प्रमाणित होते हैं। तथ्य पूर्ण स्वरूप मानव में सहअस्तित्व पूर्ण नजरिया और जागृति का प्रमाण ही है। जागृति का प्रमाण सर्वमानव में स्वीकृत है। सहअस्तित्व पूर्ण नजरियें में ध्रुवीकरण होना शेष रहा इसे मध्यस्थ दर्शन सहअस्तित्ववाद ने प्रस्तावित कर दिया है। अध्ययनपूर्वक सुस्पष्ट होने की सम्पूर्ण ज्ञान मीमांसा, कर्म मीमांसा और व्यवस्था मीमांसा को स्पष्ट कर दिया है। सुदूर विगत से ज्ञान मीमांसा, कर्म मीमांसा का पक्षधर रहा है। ये दोनो प्रतिपादन रहस्य से मुक्त नहीं हो पाए हैं। विगत प्रयास के अनुसार वर्तमान में मध्यस्थ दर्शन सहअस्तित्वाद के अनुसार स्पष्ट हो जाता है इसे हर मानव जाँच परख सकता है कर्माभ्यास पूर्वक प्रमाणित कर सकता है।
(7) सन्दर्भ : अनुभवात्मक अध्यात्मवाद (अध्याय: संस्करण:2009, पृष्ठ नंबर:)
  • मीमांसा शब्द प्राप्त नहीं हुआ। 
(8) सन्दर्भ : व्यवहारवादी समाजशास्त्र (अध्याय: संस्करण : 2009, पृष्ठ नंबर:)
  • मीमांसा शब्द प्राप्त नहीं हुआ। 
(9) सन्दर्भ : आवर्तनशील अर्थशास्त्र (अध्याय:2, संस्करण:2009, पृष्ठ नंबर:24)
  • अस्तित्व में मानव भी अविभाज्य इकाई है। मानव सहज रूप में संचेतनशील होना पाया जाता है। संचेतना का मूल स्रोत के रूप में शरीर का रचना-कार्य जीवन का संयुक्त प्रणाली, लक्ष्य और अध्ययन, पहले बीती हुई दोनों प्रकार के विश्व दृष्टिकोण, तर्क, मीमांसा और प्रतिपादनों से अध्यनगम्य नहीं हो पाया है। उन दोनों विश्व दृष्टिकोणों को ईश्वर केन्द्रित और वस्तु केन्द्रित माना गया है। इन दोनों के विचार और कार्य यात्रा के फलन रूप में बीसवीं शताब्दी की अंतिम दशक में भी देख पा रहे हैं जो शिक्षा संबंधी समीक्षा (पूर्व में किया गया है) सहित लाभोन्माद, कामोन्माद, और  भोगोन्माद विधियों से ग्रसित, त्रस्त मानस रहस्यमी आस्थाओं के लिए बाध्य होता हुआ असमानता, विषमताओं से प्रताड़ित होता हुआ अधिक और कम से, श्रेष्ठ और नेष्ठ के, ज्ञानी और अज्ञानी के, विद्वान और मूर्ख के सविषमताओं से कुण्ठित, होना पाया जाता है क्योंकि विद्वान-ज्ञानी, सक्षम-समर्थ, अमीर और बली ये सभी अपने में सार्वभौम शुभ को घटित करने में असमर्थ रहना पाया गया। इसलिए इस विधि से ये सब भी कुण्ठित हैं एवं इसके विपरीत बिन्दु में दिखने वाले मानव भी कुण्ठित है ही। इसलिए मानव का अध्ययन और स्वभाव गति सम्पन्न मानव का स्वरूप मानसिकता, विचार, योजना, कार्य प्रणालियों को अध्ययन करना और कराना एक आवश्यकता ही रहा है। 
(10) सन्दर्भ : मानव संचेतनावादी मनोविज्ञान (अध्याय: संस्करण:2008, पृष्ठ नंबर:)
  • मीमांसा शब्द प्राप्त नहीं हुआ। 
(11) सन्दर्भ: मानवीय संविधान सूत्र व्याख्या (अध्याय: संस्करण:प्रथम, मुद्रण-2007, पृष्ठ नंबर:)
  • मीमांसा शब्द प्राप्त नहीं हुआ। 
(12) सन्दर्भ: जीवन विद्या – एक परिचय (अध्याय:, संस्करण 2010: मुद्रण-2017, पृष्ठ नंबर:)
  • मीमांसा शब्द प्राप्त नहीं हुआ। 
(13) सन्दर्भ:  विकल्प (अध्याय:, संस्करण:2011,मुद्रण- 2016, पृष्ठ नंबर:)
  • मीमांसा शब्द प्राप्त नहीं हुआ। 
(14) सन्दर्भ:  जीवन विद्या- अध्ययन बिन्दु (अध्याय:, संस्करण:2011, मुद्रण-2016, पृष्ठ नंबर:)
  • मीमांसा शब्द प्राप्त नहीं हुआ। 
(15) सन्दर्भ:  मानवीय आचरण सूत्र (मानवीय आचरण सूत्र (अध्याय:, संस्करण:  , पृष्ठ नंबर:)
  • मीमांसा शब्द प्राप्त नहीं हुआ। 
(16) सन्दर्भ:  संवाद भाग १ (अध्याय:, संस्करण: प्रथम, मुद्रण: 2011, पृष्ठ नंबर:)
  • मीमांसा शब्द प्राप्त नहीं हुआ। 
(17) सन्दर्भ: संवाद भाग २ (अध्याय:, संस्करण:2013,पृष्ठ नंबर-)
  • मीमांसा शब्द प्राप्त नहीं हुआ। 


स्त्रोत: अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन सहज मध्यस्थ दर्शन (सहअस्तित्ववाद)
प्रणेता -  श्रद्धेय श्री ए. नागराज