Tuesday 7 November 2017

जागृतिशील

परिभाषा: 
  • जागृति की ओर जागृति क्रम में प्रकाशन शीलता। 
  • जागृति की और गतिशीलता की पहचान।
(परिभाषा संहिता, संस्करण : 2012 मुद्रण: 14 जनवरी 2016, पृष्ठ नंबर: 75)

(1) सन्दर्भ : मानव व्यवहार दर्शन (अध्याय: संस्करण:2011, मुद्रण- 2015, पृष्ठ नंबर:)
  • मानव इस सृष्टि में सर्वोच्च विकसित, जागृतिशील, व जागृत रूप में प्रमाणित होने योग्य इकाई है  इसीलिये मानव में तीनो सृष्टि यथा पदार्थ-अवस्था, प्राण-अवस्था, एवं जीव-अवस्था के गुण, स्वभाव, एवं धर्म समाविष्ट रहते ही हैं। (अध्याय: 14, पेज नंबर: 93)
  • हर मानव जागृतिशील है अथवा जागृत होना चाहता है।  हर मानव योग पूर्वक ही जागृत होता है।  जागृति के लिए ही वह आतुर, कातुर, आकुल, व्याकुल, आवेशित अथवा उद्विग्न रहता है।
◘ आतुर: - पात्रता से अधिक इच्छा व्यक्त करने का प्रयास।
◘ कातुर: - वांछित इच्छा पूर्ति के लिए शीघ्रता से कार्यरत होना जिसमे कुशलता, निपुणता और पांडित्य का अभाव हो।
◘ आकुल: - वांछित के अभाव की पीड़ा का अनुभव।
◘ व्याकुल: - वांछित की पीड़ा से भर जाना।
◘ उद्विग्न: - वांछित क्रिया में अप्रत्याशित गति।
◘ आवेश: - अतिक्रमण या आक्रमण से प्राप्त दबाव ही आवेश है।
◘ विधिवत आचरण: - धर्मनीति एवं राज्यनीति सम्मत व्यवहार। (अध्याय:18 , पेज नंबर:154-155)
(2) सन्दर्भ : मानव कर्म दर्शन (अध्याय: संस्करण:2010, मुद्रण:2017, पृष्ठ नंबर: )
  • ज्ञानपूर्ण जीवन में निर्भ्रमता का उदय एवं विपरीत में भ्रम का भास दृष्टव्य है। ज्ञान में ही अनुभव, संकल्प, इच्छा, विचार एवं आशा है, जिनका पूर्ण प्रकटन चैतन्य इकाई की जागृति शीलता एवं क्षमता पर आधारित पाया जाता है। (अध्याय: 1, पेज नंबर:4)
  • मानवीयतापूर्ण मानव और उससे अधिक जागृतिशीलता ही ऊर्ध्वमुखी जीवन में गण्य है जिसमें दया, सरलता, त्याग, तप, परोपकार, सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह तथा गौरव जैसी मौलिक मूल्यवत्ता आचरित होती है। यही स्व-पर, मांगलिक है। (अध्याय: 1, पेज नंबर: 31)
  • मानव में शक्तियाँ क्रिया; इच्छा एवं ज्ञान शक्ति ही है, जो उनकी अर्हताएँ हैं। अर्हताएँ प्रत्येक इकाई की जागृतिशीलता, जागृति पर आधारित पाई जाती है। जागृतिशीलता के लिये ही उपासनायें हैं, न कि ह्रास के लिये। (अध्याय: 2, पेज नंबर:39-40)
(3)  सन्दर्भ :मानव अभ्यास दर्शन (अध्याय: संस्करण:2010 , पृष्ठ नंबर:)
  • मानव मध्यस्थ क्रिया के अनुसरण-पूर्वक ही जागृतिशील है। यह जागृति की एक अवस्था का द्योतक है। मानव में ही मध्यस्थ को अनुसरण करने का अवसर है। सम-विषम के नियन्त्रण का आधार मध्यस्थ है, साथ ही मध्यस्थ क्रिया ही समाधान है अन्यथा प्रत्येक द्वन्द्व समस्या-जनक है। (अध्याय: 1, पेज नंबर:6)
  • मध्यस्थ क्रिया (आत्मा) में ही अनुभव में प्रवृत्त रहने, अनुभव से प्रभावित होने और प्रभावित करने तथा अनुभव के लिए जागृतिशील रहने की संभावना एवं अवसर है, क्योंकि अनुभव आत्मा में ही होता है, अनुभव मध्यस्थता है। यह उत्पादन में नियम, व्यवहार में न्याय, विचार में समाधान एवं अनुभव में सत्य है साथ ही मानव जीवन में, से, के लिए प्रमाण भी है। सम और विषम क्रियाएं मध्यस्थ क्रिया से अनुशासित है ही, साथ ही अनुसरण, अनुकरण व अनुगमन के लिए भी बाध्य हैं। (अध्याय: 1, पेज नंबर:14-15)
  • प्रकृति का मध्यस्थ सत्ता में संपृक्तताधिकार ही क्रिया, विकास एवं जागृति के लिए कारण है। जागृति पूर्वक पाया जाने वाला चरमोत्कर्षाधिकारी ही अनुभव है। यही मध्यस्थ क्रिया की आरूढ़ता है, ऐसी अर्हता-पर्यन्त जागृतिशीलता है। (अध्याय: 1, पेज नंबर:15)
  • स्वयं की जागृतिशीलता में विश्वास व निष्ठा रहते हुए अविकसित के विकास के लिए सहानुभूति की निरंतरता ही शुभेच्छा है। स्वयं समृद्घ एवं समाधान पूर्वक कम विकसित के समाधान व समृद्घि के लिए किया गया सहकार्य ही मंगल कामना है। (अध्याय: 1, पेज नंबर:18)
  • जागृतिशीलता का प्रत्यक्ष रूप ही संचेतनशीलता है, जिसका चरमोत्कर्ष ही अनुभव-क्षमता  है। (अध्याय: 2, पेज नंबर: 25)
(4) सन्दर्भ :मानव अनुभव दर्शन (अध्याय: 1, संस्करण:2011, मुद्रण-2016 , पृष्ठ नंबर: 3)
  • आत्मा ब्रह्म से भिन्न होते हुये भी नेष्ट नहीं है क्योंकि प्रकृति सहज सर्वोच्च (विकासपूर्ण) जागृतिपूर्ण अथवा जागृतिशील अंश ही आत्मा है।  

(5) सन्दर्भ: समाधानात्मक भौतिकवाद (अध्याय: संस्करण:2009, पृष्ठ नंबर: )
  • जागृतिशील शब्द नहीं प्राप्त हुआ। 
(6) सन्दर्भ : व्यवहारात्मक जनवाद (अध्याय: , संस्करण: 2009, मुद्रण- 2017, पृष्ठ नंबर: )
  • जागृतिशील शब्द नहीं प्राप्त हुआ। 
(7) सन्दर्भ : अनुभवात्मक अध्यात्मवाद (अध्याय:2,  संस्करण:2009, पृष्ठ नंबर: 11-12)
  • चाहे आदर्शवादी विधि से हो अथवा भौतिकवादी विधि से हो मानव ने अभी तक जो यात्रा की है वह स्वस्थ जगह नहीं है। कल्पना और भ्रम के आधार पर ही आधारित रहना मुख्य रूप से देखा गया है। अस्तित्व में परमाणु में विकास नित्य प्रभावी है। अनुस्यूत क्रिया है। इसी क्रम में परमाणु में गठनपूर्णता एक अद्भूत संक्रमणिक घटना के रूप में होना अथवा मौलिक परिवर्तन के रूप में होना जीवन नित्य वर्तमान रहना देखा गया है। ऐसे गठनपूर्ण परमाणु जीवन के रूप में चैतन्य इकाई सहज रूप में नित्य विद्यमान रहना देखा गया है। साथ में सह-अस्तित्व नित्य प्रकटन है, वर्तमान है। ऐसे जीवन ही अपने में अक्षय शक्ति, अक्षय बल सम्पन्नता सहित ही कार्यशील रहना पाया गया इसका प्रमाण अस्तित्व और अस्तित्व में अनुभव सहज शाश्वत् ध्रुवों के बीच विधिवत अध्ययन करने से हर व्यक्ति को यह समझ में आयेगा कि ‘जीवन’ एक गठनपूर्ण परमाणु का ही स्वरूप है, चैतन्य इकाई है यह परमाणु-अणुबन्धन, भार-बन्धन मुक्त आशा बन्धन से अपने से कार्यकारिता को प्रकाशित करता है। भ्रम से आशा, विचार और इच्छा बन्धन शरीर को जीवन समझने के आधार पर कार्यकारिता प्रकाशित होता है । इसके उपरान्त जागृतिशीलता की कार्यकारिता और जागृति और जागृतिपूर्ण कार्यकारिता से अस्तित्व में अध्ययनगम्य और अनुभवगम्य है। यही अनुभवात्मक अध्यात्मवाद का तात्पर्य है। 
(8) सन्दर्भ : व्यवहारवादी समाजशास्त्र (अध्याय: संस्करण : 2009, पृष्ठ नंबर:)
  • न्याय-सुरक्षा का मूल्यांकन - मूल्यों का मूल्यांकन क्रम में न्याय-सुरक्षा स्वाभाविक रूप में सार्थक होना पाया जाता है। सम्बन्धों का पहचान के साथ ही मूल्यों का निर्वाह करना स्वाभाविक प्रक्रिया है। यह जागृत मानव का सार्वभौम प्रमाण है। मूल्यों का निर्वाह क्रम में अर्पण, समर्पण, पोषण, संरक्षण सहज रूप में ही प्रमाणित हो पाता है। जागृत का ही जागृतिशील इकाई को पहचानना-निर्वाह करना एक दायित्व है। इसी दायित्व के आधार पर जिनके साथ सम्बन्धों का निर्वाह होता है। ऊपर कहे चार सूत्रों में से कोई न कोई सूत्र सह-अस्तित्व सहज वर्तमान रहता ही है। इसलिये परस्पर सुरक्षा समीचीन रहता है और प्रमाणित रहता है। सुरक्षा का तात्पर्य यही हुआ अर्पण, समर्पण, पोषण, संरक्षण। यह चारों सूत्र विधि से प्रमाण, समाधान, समृद्घि सम्पन्न परिवार मानव से ही प्रावधानित होना पाया जाता है। अर्पण, समर्पण तब तक भावी रहता है जब तक संतान अपने स्वायत्तता और परिवार मानव प्रतिष्ठा को प्रमाणित नहीं करता है। अर्पण-समर्पण का दूसरा स्थिति कोई दूसरा रोगी हो जाए उसके साथ अर्पण, समर्पण होने का सूत्र क्रियाशील होना पाया जाता है। तीसरा स्थिति यही है किसी देश में प्राकृतिक प्रकोप जैसे-चक्रवात, भूकंप, तूफान, ज्वालामुखी, उल्कापात, शिलापात, अतिवृष्टि, अनावृष्टि, से पीड़ित लोगों के साथ अर्पण-समर्पण का सूत्र क्रियाशील होना पाया जाता है। ऐसे अर्पण-समर्पण से किसी का पोषण और संरक्षण प्रमाणित होता है यही सुरक्षा का तात्पर्य है। इस प्रकार पोषण शरीर पक्ष को, संरक्षण मानसिकता विचार पक्ष को विश्वस्त कर देता है। यही परस्परता में समाधान, समृद्घि, सम्पन्न मानव परंपरा में होने वाली सुरक्षा कार्य विधि अपने-आप स्पष्ट है। (अध्याय: 10, पेज नंबर:301-302)
  • हर परिवार मानव संबंधों का पहचान, मूल्यों का निर्वाह, मूल्यांकन पूर्वक उभयतृप्ति पाने के कार्यक्रम में निष्णात रहता ही है। ऊपर कहे परिस्थितियाँ स्वाभाविक रूप में मानव सम्बन्धों के साथ वर्तमानित होने वाले संज्ञानशीलता और संवेदनशीलता का ही महिमा है। ऐसे कार्य-कलापों का मूल्यांकन उभय-पक्ष करता है। शैशवकालीन स्थितियों के अलावा अन्य सभी स्थितियों में परस्पर मूल्यांकन सम्पन्न होना सहज है। जैसे प्राकृतिक प्रकोप के लिये अर्पण-समर्पण, किया गया पूरकता कार्य विधि का मूल्यांकन उभय पक्ष करना स्वाभाविक है और इसमें उभय तृप्ति का होना भी स्वाभाविक है। इसी प्रकार रोगी और संतानों के साथ किया गया अर्पण समर्पण से उन-उन का सुरक्षा स्वाभाविक रूप से सम्पन्न हो पाता है। जिससे उभयतृप्ति होना देखा गया है। यही न्याय है। संतान जब कौमार्य और युवावस्था में होते हैं अभिभावकों से निर्वहन किया गया क्रियाकलाप अर्पण - समर्पण का मूल्यांकन स्वाभाविक रूप में जीवन-जागृतिपूर्वक होता ही है। मानवीय शिक्षा पूर्वक जीवन जागृति समीचीन रहता ही है। इसी प्रकार सभी सम्बन्धों में किया गया पहचान मूल्यों का निर्वहन और उभयतृप्ति जागृत परंपरा में एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया में उभयतृप्ति नित्यभावी रहता ही है। जागृत परंपरा में केवल किशोरावस्था तक मानव संतान जागृतिशील रहना देखा गया है। युवा और प्रौढ़ अवस्था में हर मानव, परिवार मानव के रूप में वैभवित रहता ही है। परिवार मानव का स्वरूप, कार्य और परिभाषा सदा-सदा ही न्याय और नियम सम्बन्ध विधि से ही सम्पन्न हुआ करता है। इसी के प्रमाण में हर परिवार मानव समाधान, समृद्घि, अभय, सह-अस्तित्व का धारक-वाहक होना जागृति सहज तथ्य है। जागृति मानव का वर होने के कारण जागृतिपूर्वक ही हर मानव मानवत्व सहित व्यवस्था के रूप में प्रमाणित होना समग्र व्यवस्था में भागीदारी को निर्वाह करता हुआ देखने को मिलता है। यही न्याय का आद्यान्त स्वरूप है। शिशुकाल में केवल मूल्यांकन व्यक्त नहीं हो पाता है, तृप्ति अपने-आप प्रमाणित होती है। यह पोषण-संरक्षण का फलन होना पाया जाता है। मूल्यांकन पूर्वक तृप्त रहने के लिये उभय जागृत रहना आवश्यक रहता ही है। जागृत परंपरा में हर संतान जागृत होता ही है। जागृति के अनन्तर मूल्यांकन भावी हो जाता है। मूल्यांकन में उभयतृप्ति ही संतुलन बिन्दु है। यही न्याय का प्रकाशन है। ऐसा मूल्यांकन हर न्याय-सुरक्षा समिति में सम्पन्न होना स्वाभाविक है। (अध्याय: 10, पेज नंबर:302-303)
(9) सन्दर्भ : आवर्तनशील अर्थशास्त्र (अध्याय:, संस्करण:2009, पृष्ठ नंबर:)
  • जागृतिशील शब्द नहीं प्राप्त हुआ। 
(10) सन्दर्भ : मानव संचेतनावादी मनोविज्ञान (अध्याय: संस्करण:2008, पृष्ठ नंबर:)
  • जागृतिशील शब्द नहीं प्राप्त हुआ। 
(11) सन्दर्भ: मानवीय संविधान सूत्र व्याख्या (अध्याय: 12, संस्करण:प्रथम, मुद्रण-2007, पृष्ठ नंबर: 259)
  • व्यापक वस्तु पारदर्शी, पारगामी, साम्य ऊर्जा सहज सत्ता, स्थिति पूर्ण सत्ता में संपृक्त प्रकृति स्थितिशील है यही भौतिक रासायनिक और जीवन इकाइयों में बल संपन्न क्रियाशील, परिणामशील, विकास क्रमशील, विकास, जागृतिशील, जागृति व जागृति पूर्ण अवस्था व पदों में नित्य वर्तमान होना सहज है। 
(12) सन्दर्भ: जीवन विद्या – एक परिचय (अध्याय:, संस्करण 2010: मुद्रण-2017, पृष्ठ नंबर:)
  • जागृतिशील शब्द नहीं प्राप्त हुआ। 
(13) सन्दर्भ:  विकल्प (अध्याय:, संस्करण:2011,मुद्रण- 2016, पृष्ठ नंबर:)
  • जागृतिशील शब्द नहीं प्राप्त हुआ। 
(14) सन्दर्भ:  जीवन विद्या- अध्ययन बिन्दु (अध्याय:, संस्करण:2011, मुद्रण-2016, पृष्ठ नंबर:)
  • जागृतिशील शब्द नहीं प्राप्त हुआ। 
(15) सन्दर्भ:  मानवीय आचरण सूत्र (मानवीय आचरण सूत्र (अध्याय:, संस्करण:  , पृष्ठ नंबर:)
  • व्यापक वस्तु पारदर्शी, पारगामी, सहज सत्ता, व्यापक है। स्थिति पूर्ण सत्ता में सम्पृक्त प्रकृति स्थितिशील है यही भौतिक रासायनिक और जीवन इकाइयाँ बल सम्पन्न क्रियाशील, परिणामशील, विकास क्रमशील, विकास, जागृतिशील, जागृति व जागृति पूर्ण अवस्था व पदों में नित्य वर्तमान है । (अध्याय: , पेज नंबर:)
(16) सन्दर्भ:  संवाद भाग १ (अध्याय:, संस्करण: प्रथम, मुद्रण: 2011, पृष्ठ नंबर:)
  • जागृतिशील शब्द नहीं प्राप्त हुआ। 
(17) सन्दर्भ: संवाद भाग २ (अध्याय:, संस्करण:2013,पृष्ठ नंबर)
  • जागृतिशील शब्द नहीं प्राप्त हुआ। 

स्त्रोत: अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन सहज मध्यस्थ दर्शन (सहअस्तित्ववाद)
प्रणेता -  श्रद्धेय श्री ए. नागराज जी

मीमांसा

परिभाषा: सूत्र व्याख्या पूर्वक किया गया सत्य सहज अभिव्यक्ति संप्रेषणा। 
(परिभाषा संहिता, संस्करण : 2012 मुद्रण: 14 जनवरी 2016, पृष्ठ नंबर: 153)

(1) सन्दर्भ : मानव व्यवहार दर्शन (अध्याय: संस्करण:2011, मुद्रण- 2015, पृष्ठ नंबर:)
  • मीमांसा शब्द प्राप्त नहीं हुआ। 
(2) सन्दर्भ : मानव कर्म दर्शन (अध्याय: 3-16  संस्करण:2010, मुद्रण:2017, पृष्ठ नंबर: 155)
  • इसमें रचना में विविधता के लिए प्राण सूत्रों में प्रवृत्ति के बारे में जिज्ञासा बनती है- क्यों होता है, कैसा होता है ? इस मुद्दे पर सोचने की आवश्यकता मानव में आता ही है। मुख्य मुद्दा रंग और रुप ही है, जिसमें विविधता हो पाता है। अंग अवयवों के कोई खास विविधता नहीं हो पाता। इस तथ्य को परीक्षण, निरीक्षण पूर्वक समझ चुके हैं। कई प्रकार के रस द्रव्यों को आज का मानव सटीकता से पहचान चुका है। इसका अनुपातिक  भिन्न-भिन्न प्रयुक्ति के आधार पर शरीर का रंग होना पाया जाता है। कुल मिला कर रंग, शरीर के ऊपरी हिस्से में अर्ध सूखा हुआ, सूखा हुआ प्राणकोषा की स्थिति में रंग का पता लगता है। चमड़े के अंदर जो रक्त होता है, सबके शरीर में लाल ही होता है। ऊपरी हिस्से से रंग का पता लगता है। प्राणकोषायें शुष्क होने के उपरान्त जो प्रदर्शन करते हैं, इसी को हम रंग के रूप में जान पाते हैं। इसीलिए रंग के आधार पर मनुष्य को पहचानना, मानव को पहचानने के अर्थ में सटीक नहीं हुआ। इसीलिए परस्पर मानव को सटीक पहचानने का प्रयास जारी रहा है। यह भी सोच सकते हैं, बहुत पहले से भी परस्पर पहचानने के लिये रंग प्रधान रहा, और कोई आधार खोजते रहे। इसी के साथ नस्ल भी बहुत प्रधान रह गए। काफी समय तक मानव रंग और नस्ल प्रधान विधि से अपना पहचान बनाये रखने के लिए कोशिश किया। अभी भी इसका गवाही जगह-जगह मिलता है। यद्यपि मानसिक रूप में इस जगह में से अर्थात् वंशानुषंगी पहचान विधि से रंग, नस्ल विचार से विचलित हो चुके हैं। 
इस क्रम में मानव कल्पनाशीलता, कर्म स्वतंत्रता को ज्ञान विधा में सार्थक बनाने दौड़ा। तब संसार की विविधता का अध्ययन न होने की कमजोरी के कारण, ज्ञान मीमांसा चाहते हुए, ज्ञानी होना चाहते हुए, ज्ञानी होने के लिए प्रस्तावित सभी तप, साधन, योग, अभ्यास करते रहे, किन्तु प्रमाणित होने की स्थली पर रिक्त रह गए। इसमें सांत्वना पाने के लिए उपाय रूप में शास्त्रों को आधार मान लिया। इस ढंग से धर्म ग्रन्थ, किताब प्रमाण माना गया। आदमी प्रमाण को प्रस्तुत करने वाला है, इसको स्वीकारा नहीं। ध्यान देने की बात यही है कि ज्ञान, विज्ञान, विवेक सम्बन्धी प्रमाणों को कोई प्रस्तुत करेगा तो वह मानव ही होगा। इस तथ्य से ज्ञानाभ्यासी संसार को अथवा आगे पीढ़ी को सार्थक प्रमाण दे नहीं पाया।
(3)  सन्दर्भ :मानव अभ्यास दर्शन (अध्याय: संस्करण:2010 , पृष्ठ नंबर:)
  • विवेचनापूर्ण आचरण ही विचार है। विवेचनायें ‘‘तात्रय’’ की सीमा में मानव के संदर्भ में होती हैं। इसी श्रृंखला में जीवन का अमरत्व, शरीर का नश्वरत्व एवं व्यवहार का नियम संबंधी ज्ञान एवं तत्व-मीमांसा है। फलत: व्यवहारिक ‘‘नियम-त्रय’’ यथा प्राकृतिक, सामाजिक व बौद्धिक रूप में सिद्ध हुआ है। (अध्याय:4, पृष्ठ नंबर: 55)
  • समाधानात्मक भौतिकवादी कार्यक्रम की चरितार्थता आवश्यकता से अधिक उत्पादन के रूप में भी प्रस्तावित है, जिसके लिये मानव में शिक्षा एवं शैक्षणिक क्षमता, निपुणता एवं कुशलता के रूप में है। यही उत्पादन क्षमता है। यही क्षमता उपयोगिता एवं कला मूल्य को प्राकृतिक ऐश्वर्य पर प्रतिस्थापित करती है। व्यवहारात्मक जनवादीय जीवन का मूल तत्व जीवन मूल्य, मानव मूल्य, स्थापित मूल्य, शिष्ट मूल्य है। यह शिष्टता मानवीयता पूर्वक संयत सिद्ध हुई है। इसी शिष्ट मूल्य में उत्पादन मूल्य समर्पित है क्योंकि शिष्ट मूल्य के अभाव में उत्पादित वस्त मूल्य का संयमन एवं सदुपयोग सिद्ध नहीं होता। अस्तु, उत्पादित वस्तु मूल्य शिष्ट मूल्य में; शिष्ट मूल्य स्थापित मूल्य में; स्थापित मूल्य मानव मूल्य में; मानव मूल्य जीवन मूल्य में संयोजित विधि से प्रमाणित होता है। शिष्ट मूल्य के संयोग में ही उत्पादित वस्तु मूल्य का सदुपयोग सिद्ध हुआ है। सामाजिक मूल्य के संयोग में ही उत्पादित वस्तु मूल्य का सदुपयोग सिद्ध हुआ है। सामाजिक मूल्य अर्थात् प्रत्येक संबंध में स्थापित मूल्य में शिष्ट मूल्य वर्तमान होना पाया जाता है यही जागृति है। सामाजिक मूल्य ‘‘में, से, के लिये’’ ही शिष्ट मूल्य की गरिमा-महिमा गण्य है। सामाजिक मूल्य के अभाव में शिष्ट मूल्य की व्यवहारिक मीमांसा सिद्ध नहीं हुई है। अपितु स्थापित मूल्यों के अनुगमनशीलता में ही शिष्ट मूल्यों की मूल्यवत्ता एवं महत्ता स्पष्ट हुई है। अस्तु, स्थापित मूल्य में शिष्ट मूल्य का समर्पित होना अवश्यंभावी है। स्थापित मूल्य का निर्वाह मानव मानवीयता पूर्वक करता है। यही मानव का व्यक्तित्व एवं प्रतिभा का संतुलन है। यही उसका आचरण है। इसके सहकारी परिवार, प्रोत्साहन योग्य समाज, संरक्षण-सवंर्धन योग्य व्यवस्था अर्थात् विधि व्यवस्था शिक्षा, संतुलन एवं अनुकूल परिस्थति निर्माण करने योग्य अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था ही  ‘‘वादत्रय’’ का चरितार्थ रूप है।  (अध्याय:4, पृष्ठ नंबर: 56-57)
(4) सन्दर्भ :मानव अनुभव दर्शन (अध्याय:  संस्करण:2011, मुद्रण-2016 , पृष्ठ नंबर:)
  • मीमांसा शब्द प्राप्त नहीं हुआ। 
(5) सन्दर्भ: समाधानात्मक भौतिकवाद (अध्याय: 9-1 संस्करण:2009, पृष्ठ नंबर: 201-203)
  • अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित व्यवस्था सहज सूत्रों की व्याख्याओं की रोशनी में बहुत अच्छे से आहार विधियों को पहचान सकते हैं। ये दो विधियाँ हैं- जैसे शाकाहार, मांसाहार, अति पौष्टिक आहार, अति स्वादिष्ट आहार। इसमें और कुछ चिंतन जुड़ा हैं कि सुपाच्य भी हों। इस प्रकार से आहार के बारे में सोचा गया है। इन सबके प्रयोजन के बारे में जब निरीक्षण, परीक्षण किया जाता है, तब यह पता लगता हैं कि अधिक से अधिक मजबूत शरीर हो। उसके उपयोग के बारे में निरीक्षण किया जाता हैं तब यह और पता लगता है कि वह ज्यादा से ज्यादा संघर्ष कर सकें। संघर्षों में टिक सकें, संघर्षों में विजय प्राप्त कर सकें। चौथी अपेक्षा, पूर्व पीढ़ी से भी कुछ अधिक हो सकती हैं और वह यह कि स्वयं से स्वयं में सर्वाधिक भोग कर सकें। आज की स्थिति में भोग का स्वरूप, युवा और प्रौढ पीढ़ी में जैसा भी दिखता है, वह तीन स्थली में केन्द्रित हो चुका है। शयनागार, स्नानागार और भोजनागार। इसके प्राप्त होने का भरोसा राष्ट्रीयकृत बैंकों में अथवा विदेशी बैंकों में मोटी राशि का खाता है। इसीलिए आज तक के मानव छल, कपट, दंभ, पाखंड, द्रोह, विद्रोह, शोषण और युद्घ इन विधियों को अपनाने के लिए मजबूर है। इसी से संग्रह-सुविधा संभव होना माना जाता है। इसमें बिरले व्यक्ति ही अपने व्यक्तित्व वश इससे छूटा रहा हो। अन्यथा छोटे-मोटे संग्रहों के आधार पर इन्हीं नाज नखरों में मगन रहना देखने को मिलता हैं। द्रोह, विद्रोह, छल, कपट, दम्भ, पांखड से होने वाली सभी प्रकार की पीड़ाओं को, कुण्ठाओं को, प्रताडऩाओं को भुलावा देने के लिए दो ही उपाय आदमी को सूझा हुआ हैं, वह है यौन-यौवन-व्यसन और सुरापान।  ये सर्वोपरि माने गये। यह इस प्रकार का घन चक्कर है कि कुछ राहत पाने के लिए कुल मिलाकर यौन व्यसन और सुरापान ही मिल पाया। इसे बनाये रखने के लिए जो अमीरी-गरीबी की दूरी है, यही सर्वाधिक दिखाई पड़ता है। उक्त दोनों व्यसनों के लिए समुचित आहार व्यवस्था सहित जीने के लिए प्रत्येक स्तर में (यथा कम से कम खर्च और ज्यादा से ज्यादा खर्च की) दूरी बनी हुई हैं। उसे मैं अपनी भाषा में कहूँ तब एक और एक लाख की दूरी है। जिद्द तो यही है और हर स्तर में यही मानसिकता काम करती हैं कि ज्यादा से ज्यादा, उससे ज्यादा और उससे ज्यादा की उम्मीदें बंधी हुई हैं। इन सबको देखने के उपरान्त इन सबकी उपज क्या हुई? यह पूछने पर मानव समुदाय से यह उत्तर मिला कि ज्यादा से ज्यादा समस्या, ज्यादा से ज्यादा अव्यवस्था। ऐसे हर व्यक्ति से मानव पंरपरा के लिए यह अव्यवस्था विरासत में मिली। और अभी सर्वाधिक लोग इसी खाते में हैं। इसी को यथा स्थिति कहा गया। जबकि इस प्रवाह में बहने वाला हर व्यक्ति परिवर्तन चाह रहा है। उक्त विश्लेषण से इस प्रमाण को आज हर दिन देखा जा रहा है, सुना जा रहा हैं कि आहार, विहार, व्यवसाय, उपार्जन, संग्रह के लिए सभी लोग अवांछनीय कर्म करते हैं। यह सब उपक्रम, प्रक्रिया, प्रवृति, समुदाय चेतना के अनुसार प्रदत्त रहना, प्रमाणित हो चुकी। इसमें व्यवस्था कहीं देखने-सुनने को नहीं मिली। अस्तु, भोगवादी आदर्श जैसा कि ऊपर बताया जा चुका है तथा विरक्तिवादी-भक्तिवादी आदर्श, इन दोनों उपक्रमों से एक अखण्ड समाज और सार्वभौम व्यवस्था नहीं मिली। भौतिकवादी तर्क संगत सभी तत्व, मीमांसा, ज्ञान मीमांसा मानवीयता से दूर रह गया हैं। इतना ही नहीं निरर्थक, अपराधिक, हिसंक, बेहोशी और भ्रम को बढ़ाने वाले सिद्ध हो गये। यह तो पक्का पता लग चुका है कि भ्रम और बेहोशी, व्यवस्था और व्यवस्था में भागीदारी का सूत्र और व्याख्या अथवा इसके सहायक सिद्ध नहीं होते। व्यवस्था में भागीदारी निरंतर जागृति सहज अभिव्यक्ति हैं जागृत रहना है। जागृति का प्रमाण प्रस्तुत करना ही है। उस स्थिति में हर मानव का यही कर्तव्य होता है कि बेहोशी अथवा बेहोश होने के लिए जो उपक्रम हैं उससे मुक्ति पाया जाये। जैसे- स्वस्थ रहना है, उस स्थिति में सारे अस्वस्थता के उपक्रमों को उपचार करना बनता है। उसी भाँति बेहोशी, नशाखोरी, यौवन, यौन, संग्रह, उन्माद ये सब अव्यवस्था के कारक हैं। यह समझ में आने की स्थिति में स्वाभाविक रूप में अव्यवस्था वादी हर क्रियाकलाप प्रवृतियाँ अपने आप में निरर्थक, अपराधिक है। इसीलिए समाधानात्मक भौतिकवाद में जीवन ज्ञान सहज प्रकाश में, अस्तित्व दर्शन का स्वरूप मानवीयतापूर्ण आचरण की मौलिकता को अध्ययनगम्य कराना-करना प्रमाणित हैं। इसकी रोशनी में सहज ही, सभी अव्यवस्थाएँ अनावश्यक सिद्ध हो जाएँगी और व्यवस्था प्रमाणित होना सहज है।
(6) सन्दर्भ : व्यवहारात्मक जनवाद (अध्याय: 8, संस्करण: 2009, मुद्रण- 2017, पृष्ठ नंबर: 131)
  • जनचर्चा ही शिक्षा-संस्कार का शिलान्यास/ वातावरण का सूत्र:  मानव अपनी परस्परता में संवाद विधि से तथ्यो को जानने, मानने, पहचानने के आशय का प्रयेाग करता है। सर्वमानव में इसकी आवश्यकता रहती ही है। तथ्य अपने में सहअस्तित्व सहज ही होता है। सहअस्तित्व से मुक्त तथ्य को प्राप्त नहीं कर सकते। इसलिए सहअस्तित्व में पूर्ण तथ्य विद्यमान है। इस विधि से हम मानव तथ्यान्वेषी होना प्रमाणित होते हैं। तथ्य पूर्ण स्वरूप मानव में सहअस्तित्व पूर्ण नजरिया और जागृति का प्रमाण ही है। जागृति का प्रमाण सर्वमानव में स्वीकृत है। सहअस्तित्व पूर्ण नजरियें में ध्रुवीकरण होना शेष रहा इसे मध्यस्थ दर्शन सहअस्तित्ववाद ने प्रस्तावित कर दिया है। अध्ययनपूर्वक सुस्पष्ट होने की सम्पूर्ण ज्ञान मीमांसा, कर्म मीमांसा और व्यवस्था मीमांसा को स्पष्ट कर दिया है। सुदूर विगत से ज्ञान मीमांसा, कर्म मीमांसा का पक्षधर रहा है। ये दोनो प्रतिपादन रहस्य से मुक्त नहीं हो पाए हैं। विगत प्रयास के अनुसार वर्तमान में मध्यस्थ दर्शन सहअस्तित्वाद के अनुसार स्पष्ट हो जाता है इसे हर मानव जाँच परख सकता है कर्माभ्यास पूर्वक प्रमाणित कर सकता है।
(7) सन्दर्भ : अनुभवात्मक अध्यात्मवाद (अध्याय: संस्करण:2009, पृष्ठ नंबर:)
  • मीमांसा शब्द प्राप्त नहीं हुआ। 
(8) सन्दर्भ : व्यवहारवादी समाजशास्त्र (अध्याय: संस्करण : 2009, पृष्ठ नंबर:)
  • मीमांसा शब्द प्राप्त नहीं हुआ। 
(9) सन्दर्भ : आवर्तनशील अर्थशास्त्र (अध्याय:2, संस्करण:2009, पृष्ठ नंबर:24)
  • अस्तित्व में मानव भी अविभाज्य इकाई है। मानव सहज रूप में संचेतनशील होना पाया जाता है। संचेतना का मूल स्रोत के रूप में शरीर का रचना-कार्य जीवन का संयुक्त प्रणाली, लक्ष्य और अध्ययन, पहले बीती हुई दोनों प्रकार के विश्व दृष्टिकोण, तर्क, मीमांसा और प्रतिपादनों से अध्यनगम्य नहीं हो पाया है। उन दोनों विश्व दृष्टिकोणों को ईश्वर केन्द्रित और वस्तु केन्द्रित माना गया है। इन दोनों के विचार और कार्य यात्रा के फलन रूप में बीसवीं शताब्दी की अंतिम दशक में भी देख पा रहे हैं जो शिक्षा संबंधी समीक्षा (पूर्व में किया गया है) सहित लाभोन्माद, कामोन्माद, और  भोगोन्माद विधियों से ग्रसित, त्रस्त मानस रहस्यमी आस्थाओं के लिए बाध्य होता हुआ असमानता, विषमताओं से प्रताड़ित होता हुआ अधिक और कम से, श्रेष्ठ और नेष्ठ के, ज्ञानी और अज्ञानी के, विद्वान और मूर्ख के सविषमताओं से कुण्ठित, होना पाया जाता है क्योंकि विद्वान-ज्ञानी, सक्षम-समर्थ, अमीर और बली ये सभी अपने में सार्वभौम शुभ को घटित करने में असमर्थ रहना पाया गया। इसलिए इस विधि से ये सब भी कुण्ठित हैं एवं इसके विपरीत बिन्दु में दिखने वाले मानव भी कुण्ठित है ही। इसलिए मानव का अध्ययन और स्वभाव गति सम्पन्न मानव का स्वरूप मानसिकता, विचार, योजना, कार्य प्रणालियों को अध्ययन करना और कराना एक आवश्यकता ही रहा है। 
(10) सन्दर्भ : मानव संचेतनावादी मनोविज्ञान (अध्याय: संस्करण:2008, पृष्ठ नंबर:)
  • मीमांसा शब्द प्राप्त नहीं हुआ। 
(11) सन्दर्भ: मानवीय संविधान सूत्र व्याख्या (अध्याय: संस्करण:प्रथम, मुद्रण-2007, पृष्ठ नंबर:)
  • मीमांसा शब्द प्राप्त नहीं हुआ। 
(12) सन्दर्भ: जीवन विद्या – एक परिचय (अध्याय:, संस्करण 2010: मुद्रण-2017, पृष्ठ नंबर:)
  • मीमांसा शब्द प्राप्त नहीं हुआ। 
(13) सन्दर्भ:  विकल्प (अध्याय:, संस्करण:2011,मुद्रण- 2016, पृष्ठ नंबर:)
  • मीमांसा शब्द प्राप्त नहीं हुआ। 
(14) सन्दर्भ:  जीवन विद्या- अध्ययन बिन्दु (अध्याय:, संस्करण:2011, मुद्रण-2016, पृष्ठ नंबर:)
  • मीमांसा शब्द प्राप्त नहीं हुआ। 
(15) सन्दर्भ:  मानवीय आचरण सूत्र (मानवीय आचरण सूत्र (अध्याय:, संस्करण:  , पृष्ठ नंबर:)
  • मीमांसा शब्द प्राप्त नहीं हुआ। 
(16) सन्दर्भ:  संवाद भाग १ (अध्याय:, संस्करण: प्रथम, मुद्रण: 2011, पृष्ठ नंबर:)
  • मीमांसा शब्द प्राप्त नहीं हुआ। 
(17) सन्दर्भ: संवाद भाग २ (अध्याय:, संस्करण:2013,पृष्ठ नंबर-)
  • मीमांसा शब्द प्राप्त नहीं हुआ। 


स्त्रोत: अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन सहज मध्यस्थ दर्शन (सहअस्तित्ववाद)
प्रणेता -  श्रद्धेय श्री ए. नागराज 

Friday 20 October 2017

श्रद्धेय श्री ए. नागराज जी द्वारा दिया गया पाठ्यक्रम


मूल्यांकन :  चेतना विकास व मूल्य शिक्षा संबन्धित वस्तु मानवीय आचरण
कक्षा -1
शिक्षा पाठ
शिक्षा वस्तु
शिक्षा नीति
शिक्षा वस्तु
शिक्षा पाठ
शरीर, अवयव, मानवीय गुण, स्वभाव,  संबंध, कर्तव्य, दायित्व, आवश्यकता, उपयोगिता एवं प्रयोजन नियतिवादी शब्दों के साथ जैसे –अभय करुणा आदि।
अधिकाधिक सम्बन्धों में वर्तने वाले शब्दों की सूचना जैसे –अभय रहना, आदर करना, इंगीत करना, उदय होना, इतिहास बनाना।      
अक्षर बोध
कक्षा 1 से 5 तथा आज्ञा पालन पद्धति रहेगी।
मूल्य –
1)    धीरता
2)    वीरता
3)    उदारता 
संख्या बोध
शरीर इंद्रिय संबंध सहित संख्या बोध कराना जैसे- पाँच उंगली, पाँच इंद्रीय आदि, तीन मानवीय मूल्यों आदि के द्वारा। 

मूल्यांकन : पुस्तक ही को सुरक्षा व सदुपयोग का किया गया प्रबोधन उसका आज्ञा पालन का मूल्यांकन।
कक्षा -2
संबंधो में वर्तने वाली चरित्र रूपी पाठ जैसे माता बच्चों के समय समय पर प्यार से सेवा करती है। बच्चे माँ का आज्ञा पालना करते हैं आदि। इसी प्रकार पिता और गुरु का आज्ञा पालन करने के संबंध में और माता-पिता और गुरु का आज्ञा पालन करने के संबंध में और माता-पिता और गुरु से मिलने से मिलने वाली सच्चरित्रवादी पाठ।    
सम्बन्धों की पहचान, सम्बन्धों में  वर्तने वाली चरित्र रूपी पाठ जैसे- माता बच्चों को समय –समय पर सेवा करती है।
बच्चे माँ का आज्ञा पालन करते हैं आदि।
मूल्य-धीरता, वीरता, उदारता
वस्तुओं का सामान्य पहचान
पाठ्य सामग्रियाँ की पहचान उसकी उपयोगिता का बोध, धीरे धीरे पौधों की पहचान और उसका सामान्य उपयोग, इसी के साथ संख्या का विस्तार बोध जैसा वस्तुओं की संख्या घटाने-बढ़ाने के क्रम में पाठ।  
  
मूल्यांकन: पुस्तिका सामग्री, स्थान की सुरक्षा और सदुपयोग आज्ञा का मूल्यांकन।
कक्षा-3
स्नेह, कृतज्ञता, विश्वास जैसा व्यवहारकारी वाक्य रचना जैसे-साथियों के साथ विश्वास, निर्वाह, गुरु, माता-पिता के साथ  सम्बोधन कृतज्ञता का निर्वाह, भाई व बहन के साथ गौरव सम्मान का निर्वाह।
सम्बन्धों में वर्तने वाली मूल्य और चरित्रकारी पाठ। 
सम्बन्धों का सम्बोधन
मूल्य –धीरता, वीरता, उदारता  
वस्तुओं की सामान्य उपयोगिता का प्रबोधन, का प्रवबोधन, उपयोग क्रम का पहचान।  
विद्यार्थियों के उपयोग में आने वाली व्यवहार में आने वाली जैसा –पुस्तिका आदि। पाठ्य सामग्री, वस्त्र, आवास, अलंकार और वाहन आदि।    

मूल्यांकन: वस्तुएँ सामग्री, वस्त्र, अलंकार, क्रम का  सदुपयोग सुरक्षा और आज्ञा पालन पूर्ण व्यवहार का मूल्यांकन।
कक्षा-4
सम्बन्धों में वर्तने वाली व्यवहारवादी पाठ-जैसे समय के साथ कोई बीमार पड़ने पर, स्कूल जाने के साथ, किसी से मिलने के संबंध में भोजन, शयन के संबंध में पाठ आदि। मूल्य, चरित्र और नैतिकता का अविभाज्य, उसका नीति वर्तमानवादी पाठ   जैसे – माँ विश्वासपूर्वक अधिकाधिक बच्चों को संरक्षण पोषण करने के रूप में चरित्र को अधकाधिक वस्तुओं को बच्चों के हित में सदुपयोग और उसकी रख-रखाव के रूप में सुरक्षा और नैतिकता का इत्यादि। 
सम्बन्धों में वर्तने वाली चरित्र और व्यवहारवादी पाठ, कर्तव्यों का प्रबोधन
मूल्य- धीरता, वीरता, उदारता 
वस्तुओं की सामान्य उपयोगिता का परिचय आवश्यकता का प्रबोधन
मनुष्येत्तर प्रकृति की पहचानने की क्षमता, प्रत्येक विद्यार्थी में होने की सत्यतों का पाठ जैसा जीव जानवर, पौधे, वृक्ष जलवायु, अग्नि आदि सभी प्रकृति का दृष्टा मनुष्य है।   
  
मूल्यांकन: शिक्षा सामग्री, अलंकार व कक्षा समग्रियों की सुरक्षा सदुपयोग कार्य-व्यवहार का मूल्यांकन
कक्षा 5
व्यवहार संचेतना का स्पष्ट रूप जैसे माता-पिता, भाई-बहन, पिता-पुत्र, गुरु –शिष्य और मित्र सम्बन्धों में। वर्तमानकारी पाठ, वर्तमान के लिए प्रवर्तन।  
व्यवहार, संचेतना की अनिवार्यता जैसे – सह-अस्तित्व के लिए सहकारिता और सहभागिता की अपरिहार्यता कर्तव्य और दायित्व की पहचान जैसा उत्पादन कार्यों में कर्तव्य का व्यवहार कार्य सेवा में दायित्व की पहचान   स्वीकृति के लिए प्रवर्तन उसकी वहन करने की आवश्यकता उपयोगिता तथा प्रयोजनियता पाठ।  
सम्बन्धों में वर्तने वाली स्थापित मूल्य एवं शिष्ट मूल्यों का बोध परस्पर व्यवहार में वर्तने वाली चरित्र अर्थात मानव संचेता वादी चरित्र का पाठ।
मूल्य- वीरता, धीरता, उदारता
वस्तुओं की आवश्यकता एवं उनकी उपयोगिता का बोध रासायनिक एवं भौतिक सीमा का ज्ञान। 
भौतिक और रासायनिक परिवर्तन, प्राणावस्था से पदार्थावस्था,  पदार्थावस्था से प्राणावस्था में परिवर्तनशील, रासायनिक एवं भौतिक सीमावर्ती प्रकृति का बोध मानव उसका दृष्टा होने का ऐश्वर्य सम्पन्न ईकाई के रूप में प्रबोधन।    
  
मूल्यांकन: शाला कक्षा, सामग्री, शिक्षा, अलंकार समग्रियों की सुरक्षा व सदुपयोग, शाला और शाला से बाहर विद्यार्थियों का चरित्र चित्रण का मूल्यांकन।
कक्षा-6
कर्तव्य और दायित्व को वहनकारी पाठ जैसा उत्पादन की आवश्यकता, परस्पर सम्बन्धों में व्यवहार की अनिवार्यता।
व्यवसाय और चरित्रकारी पाठ जैसा कृतज्ञता आदि स्थापित मूल्यों पूर्वक और शिष्ट मूल्यों सहित संबंधों के साथ वर्तने वाली पाठ चरित्र का आंकलन व्यवहार और व्यवसाय में प्रकाशित होने की तथ्यपूर्ण पाठ समाज के चारों आयाम जैसे- संस्कृति, सभ्यता, विधि, व्यवस्था का अविभाज्य वर्तमान का प्रबोधन।        
सम्बन्धों को वर्तने वाली शिष्टता का पा, व्यवसाय मूल्य में अर्पित, समर्पित होने का पाठ। 
मूल्य- वीरता, धीरता, उदारता व दया नोट- 6 वीं से 10 वीं कक्षा तक अनुशासनपूर्वक पाठ, पठन कार्य होगी।    
प्राण व निष्प्राण कोशिकाओं का स्पष्ट ज्ञान, कोशिका परस्पर संगठित होने का गुण, उसी में अर्थात कोशिकाओं में समाहित रहने का स्पष्ट ज्ञान 
पदार्थावस्था में निष्प्राण कोशिकाओं के रूप में होने की सत्यता को स्पष्ट करना, पदार्थावस्था का तात्पर्य मृ, पाषाण, मणि, धातु और उसके समस्त विकारों से है।
पदार्थावस्था, विकसित होकर प्राणावस्था में होना और प्राणावस्था ह्रास होकर पदार्थावस्था में होने की यथार्थता को स्पष्ट करने वाली पाठ। उसकी साक्षी में वनस्पतियां ह्रास होकर पदार्थों में अर्थात मिट्टी आदि में परिवर्तित होता हुआ दिखाने, प्रत्येक बीज इसी मिट्टी, गोबर, हवा, पानी और उजालों को पाकर अंकुरित, पल्लवित एवं परिवर्तित होता हुआ दृष्टांतवादी  पाठ।      
  
मूल्यांकन: शाला और शालेय सामग्री, परिवार और पारिवारिक और पारिवारिक कार्य –व्यवहार, सामग्रियों का सदुपयोग व सुरक्षा अनुशासन।   
कक्षा-7
धीरता, वीरता, उदारता और दया की पहचान जैसे प्रत्येक व्यवसाय व व्यवहार कार्य और सेवा की दृढ़ता के रूप में धीरता को।  
ऐसी दृढ़ता से विचलित व्यक्ति को दृढ़ता प्रदान करने के रूप में वीरता को, स्वयं की सुविधाओं को आवश्यकतानुसार दूसरों को प्रदान कर प्रसन्न होने के स्वरूप में उदारता को प्रवर्तित करने वाली पाठ और प्रवर्तन जीवन शक्तियों का सामान्य परिचय जैसे मन में होने वाली आशा, वृत्ति में होने वाली तुलन, चित्त में होने वाली चित्रण, बुद्धि में होने वाली संकल्प और आत्मा में होने वाली अनुभूति।    
मानव मूल्य का परावर्तन ही स्थापित मूल्य और शिष्ट मूल्य में परावर्तित होने का प्रबोधन
मूल्य –वीरता, धीरता, उदारता दया।
परमाणु की पहचान, गठनपूर्वक परमाणु होने की पहचान, एक से अधिक परमाणुओं से रचना, अणु अणुओं से रचित पदार्थ पिंड की पहचान।

परमाणु में विकास होना ही सत्यता का पाठ, प्रत्येक परमाणु गठनपूर्वक परमाणु में एक से अधिक अंशों का गठन होने की सत्यता का स्पष्ट स्वरूप, प्रत्येक परमाणु में मध्यांश और उसके आश्रित अंश होने की सत्यता का पाठ। जो जिससे बना रहता है अर्थात रचनाए होती हैं। वह उससे अधिक नहीं होती है। इस सिद्धान्त पर प्राण कोशिकाएं और निष्प्राण कोशिकाओं की रचना का पाठ प्रबोधन और कर्माभ्यास विचार शक्तियों का परावर्तन में व्यवसाय अर्थात उपयोगिता एवं कला मूल्यों को स्थापित करने का पाठ।
  
मूल्यांकन: शाला और शालेय सामग्रियों का सदुपयोग व सुरक्षा परिवार, संपर्क एवं गुरुजनों के साथ किए गए व्यवहार का मूल्यांकन। 
कक्षा- 8
मन, वृत्ति, चित्त, बुद्धि और आत्मा जैसे अक्षय बल और आशा, विचार, इच्छा, संकल्प और अनुभव प्रमाण जैसी अक्षय शक्तियों संयुक्त स्वरूप जीवन शक्तियों का परावर्तन एवं प्रत्यावर्तन की विशालता, आवश्यकता, उपयोगिता व प्रयोजनीयता का पाठ।
देखना ही समझना, समझना ही देखना, सिद्धान्त के आधार पर पहचान क्षमता और उसकी अक्षयता का पाठ।
अक्षयबल और अक्षय शक्तियों का संयुक्त स्वरूप ही संचेतना होने का पाठ। संज्ञानशीलता और संवेदनशीलता का संयुक्त प्रभावशीलन ही जीवन का परावर्तन और प्रत्यावर्तन होने का पाठ। समाज के चारों आयाम और जीवन के चारों आयाम के संबंध में व्यवहारिक पाठ।       
जीवन की पहचान जीवन की जागृति की पहचान
मूल्य –धीरता, वीरता, उदारता, दया। 
परमाणु में गठनपूर्ण होने ही सत्यता का पाठ
मनुष्येत्तर प्रकृति के साथ संतुलित संबंध की पहचान, व्यवसाय ही अनिवार्यता व्यवसाय पद में मनुष्य ही विशेषता व्यवसायकर्ता दृष्टा और निर्माता मनुष्य ही होने ही वैभव का पाठ, मनुष्य मनुष्येत्तर प्रकृति का ज्ञाता होने के मूल कारण में चैतन्य इकाई होने का पाठ। चैतन्य इकाई गठनपूर्णता से सम्पन्न एक परमाणु होने की पाठ, विचार शक्ति ही व्यवसाय पूर्वक मनुष्येत्तर प्रकृति में उपयोगिता मूल्य और कला मूल्य को (निपुणता और कुशलतापूर्वक) स्थापित करने की व्यवस्था का पाठ। उसकी अनिवार्यता का प्रबोधन।  
  
मूल्यांकन: गाँव, मोहल्ला, शाला परिवार में किया गया व्यवहार और चरित्र का मूल्यांकन, शालेय एवं शाला परिसर परिवारीय वस्तुओं का सदुपयोग व सुरक्षा का मूल्यांकन।  
कक्षा- 9
चैतन्य शक्तियाँ अर्थात आशा, विचार, इच्छा, संकल्प और अनुभूतियों, शरीर के द्वारा प्रकाशित होने की व्यवस्था का पाठ जैसा, चैतन्य शक्तियों का संकेत मेधस में होना, मेधस के द्वारा सम्पूर्ण शरीर का संचालित होना, फलत: कार्य व्यवहार संपादित होने का जो यथार्थ है उसे स्पष्ट करने का पाठ।
अधिक गति और शक्ति, कम गति और शक्ति के माध्यम से प्रकाशित होने की व्यवस्था का पाठ। संचेतन का परिष्कृत कम में मानव संचेतना का स्वरूप और  न्यायपूर्ण व्यवहार का आधार होने का पाठ, समाज मूल्यों का निर्वाह ही न्यायिक होने का पाठ। और न्यायिकता ही दायित्व होने का पाठ।
जीवन का परिचय, जीवन मूल्य का परिचय, जीवन मूल्य के अर्थ में मानव मूल्य, मानव मूल्य के अर्थ में व्यवहार मूल्य , व्यवहार मूल्य के अर्थ में व्यवसाय मूल्य सार्थक होना ही सदुपयोग और सुरक्षा होने का तथ्यपूर्ण पाठ, तन-मन-धन रूपी अर्थ का सदुपयोग यही धर्मनीति समाजगति होने की तथ्य का पाठ फलत: तन-मन-धन रूपी अर्थ का सदुपयोग और सुरक्षा ही नैतिकता होना, यह चरित्र और मूल्य से अविभाज्य होना यह तथ्य का प्रबोधन।     
मनुष्य जड़ चैतन्यात्मक प्रकृति का संयुक्त साकार रूप में होने का पाठ
न्यायपूर्ण जीवन कार्य व्यवहार विन्यास का प्रबोधन। 
मूल्य – धीरता, वीरता, उदारता, दया।
चैतन्य इकाई मूलत: एक परमाणु होने के कारण परमाणु स्थापन-विस्थापन से मुक्ति ही गठनपूर्णता का अर्थ होने के कारण गठन पूर्ण इकाई में अक्षुण्णता स्वयं सिद्ध हो जाते हैं।   
गठनपूर्ण परमाणु की (चैतन्य इकाई) रचना उसकी सीमा, उसकी पहचान उसकी अक्षयशीलता का पाठ। सम्पूर्ण रचनाएँ यांत्रिक होने का तथ्य, यांत्रिक अक्षयशील होने का तथ्य, सम्पूर्ण यांत्रिक क्रिया का दृष्टा, सृष्टा और कर्ता का स्वरूप मनुष्य होने ही सत्य का प्रतिपादन, मनुष्य संचेतनाशील होने का तथ्य, वह संचेतनापूर्वक ही उक्त सभी कार्य को संपादित करने का तथ्य, अक्षय बल, अक्षय शक्तियों का संयुक्त रूपी संचेतना होने के कारण। संज्ञानशीलता व संवेदनशीलता का सिद्ध होने का पाठ, संचेतना के अभाव में दृष्टापद अर्थात अनुभव ही प्रमाण परम होने ही पाठ।        
  
मूल्यांकन: तन, मन, धन, रूपी अर्थ की सुरक्षा और सदुपयोग, संबंधों में कृतकारिक व अनुमोदित व्यवहार व्यवसाय के प्रति कर्तव्य की जागृति मूल्यांकन    
कक्षा- 10
विवेक की परिभाषा और इसकी आवश्यकता एवं प्रयोजनीयता का पाठ, बौद्धिक नियम, सामाजिक नियम और प्रकृतिक नियम का पाठ, मूल प्रवृत्तियों के स्पष्ट स्वरूपों का प्रबोधन, आवेशित गति और स्वभाव गति का प्रबोधन, जीवन की अविरित क्रियाशीलता और उसका लक्ष्य का बोध, शक्तियों का परावर्तन, प्रत्यावर्तन के फलस्वरूप जीवन कृति की नित्य अभीष्ट की पहचान, राष्ट्र चेतना और समाज संचेतना का अविभाज्य वर्तमान का पहचान समाज का सार्वभौम अभीष्ट जैसा समाधान, समृद्धि, अभय, सह-अस्तित्व का पहचान।   
जीवन तृप्ति का पहचान जैसा समाधान व प्रमाणिकता, प्रमाण और प्रामाणिकता, नित्य प्रबोधन उसकी निरंतरता, आवश्यकता, उपयोगिता और प्रयोजनियता  का पाठ।
समाज संचेतना के अर्थ में समाज संचेतना की पहचान जैसा व्यक्ति का परिचय समाज, राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय नित्य सामरस्यता का सूत्र प्रामाणिकता व समाधान होने का पाठ।
अखंड समाज, सार्वभौम व्यवस्था की सूत्र, व्याख्या। परिवार मूलक स्वराज्य व्यवस्था- 5 आयाम  दस सोपान।
मनुष्य का चारों आयाम व्यवसाय, व्यवहार, विचार और अनुभूति में सामरस्यता का आधार प्रामाणिकता व समाधान होने की व्यवस्था का पाठ।
जीवन सामरस्यता पूर्ण मनुष्य ही पूर्ण तथा सामाजिक होने का पाठ। 
सामाजिकता मूल्य और मूल्यांकन न्याय सुलभ एवं विनिमय सुलभ होने की व्यवस्था का पाठ।
न्याय सुलभता व विनिमय सुलभतापूर्वक ही समाज का चारों आयाम, संस्कृति सभ्यता विधि व व्यवस्था में परिपूर्ण और उसका निरंतरता होने का पाठ।      
जीवन की नित्यता और शरीर की नश्वरता का बोध व्यवहारिक जीवन के लिए आवश्यकीय नियमों का बोध।
मूल्य –धीरता, वीरता, उदारता, दया।
विकास के क्रम में चारों अवस्था की पहचान, चारों अवस्थाओं में विकास का क्रम संबंध 
विज्ञान की परिभाषा समझकर ही आदमी देखता है, जैसा जिसको जो देखता है उसकी संपूर्णता उनके आँखों में नहीं आती, प्रत्येक ईकाई में रूप, गुण, स्वभाव, धर्म, वर्तने का प्रबोधन।  
1) आँखों में केवल रूप उसमें भी दो आयाम अर्थात रूप में आकार, आयतन, घन तीन आयाम होती है। उसमें से आकार, आयतन ही आँखों में आती है। आकार, आयतन में ज्यादा से ज्यादा 180〬  देखने में आता है, का पाठ। देखने से अधिक समझ प्रत्येक मनुष्य में होने का प्रबोधन। जो जितना जानता है वह उतना चाह नहीं पाता, जो जितना चाहता है वह उतना कर नहीं पाता, जो जितना करता है, यह उतना भोग नहीं पाता का पाठ। प्रत्येक रचना भौतिक और रासायनिक सीमा में सम्पन्न होने का पाठ, इन सबका दृष्टा जीवन होने का पाठ।
2) वस्तु स्थिति सत्य में देश काल दिशा।
3) वस्तु गत सत्य में रूप, गुण, स्वभाव, धर्म का अध्ययन।
4) विज्ञान तकनीकी संबंधी उत्पादन कुशलता व निपुणता का प्रबोधन और कर्माभ्यास।         
मूल्यांकन: व्यवहार में चरित्र अर्थात शिष्टता, व्यवसाय में कर्मण्यता तथा स्वानुशासनपूर्वक किया गया तन, मन, धनात्मक अर्थ का सदुपयोग और सुरक्षा का मूल्यांकन।    
कक्षा- 11
मानवीयता की सीमा में मनुष्य अपव्ययों से मुक्ति होने तन, मन, धनात्मक अर्थ का सदुपयोग व सुरक्षा करने योग्य है का पाठ।
मानवीयता की सीमा में मनुष्य संयत होने के कारण आवश्यकताएं सीमित होने की सत्यता का पाठ।
मानवीयता की सीमा में मनुष्य संयत होने के कारण आवश्यकताएं सीमित होने की सत्यता का पाठ,  मानवीयता की सीमा मनुष्य की आवश्यकताएं सीमित होने के कारण अधिक उत्पादन कम उपभोग योग्य होने की व्यवस्था का पाठ, प्रत्येक मनुष्य का अभीष्ट और लक्ष्य समन्वय और प्रामाणिकता होने की यथार्थ का पाठ।
मानवीयता ही मानव का स्वत्व होने का प्रबोधन, स्वत्व ही स्वतन्त्रता और अधिकार का आधार होने का प्रबोधन रहेगी।
मूल्य –धीरता, वीरता, उदारता, दया, कृपा, करुणा
नोट-11वीं से 14वीं कक्षा तक स्वानुशासन व्यवस्था 
विकास के क्रम में क्रिया पूर्णता और आचरण पूर्णता होने और उसकी निरंतरता होने की सत्यता का प्रबोधन 
कारण, गुण, गणित पूर्वक   निर्णय पाने की व्यवस्था का पाठ, आँखों में जितना देखने को मिलता है उससे अधिक समझ में आता है, का पाठ।
जो जैसा है उसे वैसा समझना ही स्पष्ट समझ अथवा सार्थक समझ होने का प्रबोधन। स्थिति सत्य, वस्तु स्थिति सत्य, वस्तुगत सत्य का प्रबोधन फलत: अस्तित्व कैसा है, का पाठ साथ ही कितना है की आवश्यकतानुरूप होने का पाठ।
1) स्थिति सत्य सत्ता में संपृक्त प्रकृति ही अस्तित्व सर्वस्व होने का पाठ।      


मूल्यांकन: व्यवहार में चरित्र अर्थात शिष्टता, व्यवसाय में कर्माभ्यासिता तथा स्वानुशासनपूर्वक किया गया तन, मन, धनात्मक अर्थ का सदुपयोग और सुरक्षा का मूल्यांकन।   
कक्षा- 12
गुणात्मक विकास अमानवीयता से मानवीयता से अतिमानवियता की ओर।
विकास के इतिहास में तीन व चार पद जैसा प्राणपद, स्तरों में प्रकाशित होने की सत्यता का पाठ।
परिष्कृत चेतना ही मानव संचेतना होने, मानव संचेतना ही संज्ञानशीलता और संवेदनशीलता का संतुलित होने का पाठ।
संचेतना ही जागृत, अर्धजागृत, अल्पजागृत प्रभेदों में प्रकाशित होने की व्यवस्था का पाठ।  
जीवन जागृति ही जीवन का परम लक्ष्य होने का पाठ। जीवन जागृति आचरण पूर्णता और जागृति क्रम में ही क्रिया पूर्णता के  व्यवस्था का पाठ। मानव संचेतना पूर्वक ही सह-अस्तित्व होने का पाठ। फलत: तन, मन, धनात्मक अर्थ का सदुपयोग व सुरक्षा सम्पन्न होने का पाठ।
जीवन जागृति ही स्वानुशासन का जागृति की अपेक्षा ही अनुशासन का और जागृति  का भास ही आज्ञा पालन का आधार होने का पाठ।    
जीवन संचेतना के स्तरों का समरूप गुणात्मक परिवर्तन के क्रम में क्रिया व आचरण पूर्णता का प्रबोधन
मूल्य-
1-धीरता
2- वीरता
3- उदारता
4- दया,
5- कृपा
6- करुणा
सामान्य आकांक्षा व महत्वाकांक्षा की सीमा में वस्तुओं के निर्माण करने की आवश्यकता उसकी उपयोगिता व प्रयोजनियता का प्रबोधन।
उपयोगिता मूल्य व सुंदरता मूल्य, उपयोगिता आहार, आवास, अलंकार, दूरस्रवण, दूरगमन, दूरदर्शन के प्रयोजन होने का पाठ।    
उपयोगी वस्तुओं के निर्माण में विज्ञान और तकनीकी पूर्वक प्रबोधन और कुशलता निपुणता पूर्वक कर्माभ्यास।

मूल्यांकन: स्वानुशासन व उत्पादन क्षमता का मूल्यांकन।   
कक्षा- 13
सत्ता में संपृक्त प्रकृति अस्तित्व सर्वस्व। अस्तित्व न बढ़ती है अरूपात्मक अस्तित्व में ही सम्पूर्ण रूपात्मक अस्तित्व क्रियाशील है। सम्पूर्ण ईकाइयों की परस्परता में अरूपात्मक दिखाई पड़ती है। मूल्य स्वयं में जैसा विश्वास स्वयं में अरूपात्मक अस्तित्व है। विश्वासपूर्वक ही परस्पर मनुष्य सह-अस्तित्वशील है। मनुष्य ही मनुष्य का विकास और ह्रास का प्रधान कारण है, जड़ चैतन्यात्मक प्रकृति सत्ता में नियंत्रित है। सत्ता ही व्यवसायकाल में नियम, व्यवहारकाल में न्याय, विचार काल में समाधान, अनुभवकाल में सत्य के नाम से जाना जाता है का प्रबोधन का पाठ।
शिक्षा प्रदान करने के लिए योग्यतानुसार उचित कक्षाओं में अवसर प्रदान करने की व्यवस्था का पाठ और अभ्यास।         
सत्य-सत्ता में संपृक्त प्रकृति, में गर्भित होने फलत: सत्य में अनुभूत होने पर्यंत विकास के लिए बाध्य होने का पाठ।  
मूल्य-
1- धीरता
2- वीरता
3- उदारता
4- दया
5- कृपा
6- करुणा
मध्यस्थ क्रिया और मध्यस्थ शक्ति का प्रबोधन
प्रत्येक परमाणु के मध्य में स्थित अंश मध्यस्थ क्रिया होने का पाठ।
मध्यस्थ क्रिया में ही मध्यस्थता शक्ति का नित्य प्रसारण होने का पाठ।
प्रत्येक ईकाई सत्ता में संपृक्त होने के कारण ऊर्जामय फलत: आकर्षण विकर्षण वादी गति कार्य विन्यास प्रबोधन।
आकर्षणवादी कार्य विन्यास ही अंशों को परमाणु में गठित होने, परमाणुवें, अणुवें, कण और कई कण का संयुक्त स्वरूप, संगठित पदार्थ पिंड के रूप में होने का पाठ चाहे प्राण कोशिकाएं हो या निष्प्राण कोशिकाएं। यह सभी रसायनिक भौतिक सीमा में होने और जड़ चैतन्य का संयुक्त आकार मनुष्य इस सबका दृष्टा होने का पाठ तथा सम्पूर्ण माप दंड का निर्माण मनुष्य होने का पाठ। उत्पादन कम में विज्ञान व तकनीकी पूर्वक कुशलता निपुणतावादी पद्धति से कर्माभ्यास।   
  
मूल्यांकन: स्वानुशासन तथा उत्पादन क्षमता का मूल्यांकन व शिक्षित करने का पाठ।
कक्षा- 14
मध्यस्थ क्रिया मध्यस्थ शक्ति के आधार पर सम विषम का संतुलित होने का पाठ। प्रत्येक आवेश सामान्य होने की स्थितियों का पाठ। काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मात्सर्य
आवेशित गतियाँ मूल प्रवृत्तियाँ न होने का पाठ,  मूल प्रवृत्तियाँ जीवन का ऐश्वर्य होने का पाठ। मनुष्य में मूल प्रवृत्तियाँ असंग्रह स्नेह, विद्या, सरलता और अभय (विश्वास) का पाठ, परिष्कृत जीवन संचेतना में इन सभी मूल प्रवृत्तियाँ वर्तमान होने का पाठ।
विकास, विकास का इतिहास जीवन घटना, जीवन, जीवनी क्रम में जीवन जागृति का कार्यक्रम ही जीवन  का कार्यक्रम होने का पाठ।
प्रमाण ही पाठ, पाठ ही प्रबोधन की वस्तु, प्रबोधन ही समाधान के रूप में बोध होने का पाठ।    
समाधानात्मक भौतिक व व्यवहारात्मक जनवाद, अनुभावात्मक, अध्यात्मवाद का पाठ। 
मूल्य –
1- धीरता
2- वीरता
3- उदारता
4- दया
5- कृपा
6- करुणा 
अस्तित्व की स्थिरता विकास व जागृति की निश्चयता का पाठ।
सत्ता में संपृक्त प्रकृति ही अस्तित्व सर्वस्व अस्तित्व कैसा है? सिद्ध हो जाता है। और अस्तित्व कितना है कि आवश्यकता सिद्ध नहीं होती।
आवश्यकता उपयोगिता और प्रयोजनियता के अर्थ में ही पहचान होती है। सत्ता अरूपात्मक अस्तित्व, संपृक्त प्रकृति रूपात्मक अस्तित्व, प्रकृति अनंत इकाइयों का समूह है।
किसी भी एक ईकाई का नाश नहीं होती। सत्ता में संपृक्त प्रकृति सत्ता में अनुभव पर्यंत विकास के लिए बाध्य है।
विकास स्वयं में क्रम है।  क्रम स्वयं में नियति है।नियति स्वयं व्यवस्था है। सत्ता में सम्पूर्ण प्रकृति नियंत्रित है। नियम ही न्याय, न्याय ही धर्म, नियंत्रित है। नियम ही न्याय, न्याय ही धर्म, धर्म ही सत्य, सत्य ही ईश्वर, ईश्वर ही आनंद है। आनंद ही जीवन है। जीवन ही नियम है।          


मूल्यांकन: स्वानुशासन उत्पादन क्षमता और शिक्षा प्रदान करने की अर्थात आज्ञा पालन कराने की क्षमता का मूल्यांकन।